क्रिकेट

IPL 2023 Auction: टीम इंडिया को परेशानी में डालने वाले खिलाड़ी को आरसीबी ने किया अपने खेमे में शामिल

  • Written by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 23, 2022, 05:26 PM IST

Who is reece topley: भारत के खिलाफ इस साल इंग्लैंड दौरे पर खेली गई वनडे और सीरीज में धमाल मचाने वाले इंग्लिश गेंदबाज को आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया है।

Image

इंग्लैंड क्रिकेट टीम(साभार AP)

कोच्चि: भारतीय क्रिकेट टीम को हालिया इंग्लैंड दौरे पर परेशानी में डालने वाले बांए हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले को आईपीएल 2023 के लिए रॉयल चैंलेजर्स बेंगलोर की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया है। 75 लाख रुपये के बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी को चोट की वजह से टी20 विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन चोट से उबरकर शानदार वापसी करते हुए उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया।

आरसीबी ने किया है अपनी टीम में शामिल

28 वर्षीय टॉप्ले को फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 1.9 करोड़ रुपये की कीमत पर अपने दल में शामिल किया है। टॉप्ले ने इंग्लैंड के लिए खेले 22 अंतराष्ट्रीय टी20 में 22 विकेट 29.50 के औसत और 8.30 की इकोनॉमी के साथ हासिल किए हैं। वहीं 20 वनडे में उन्होंने 33 विकेट भी चटकाए हैं। 24 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। ये प्रदर्शन उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ लॉर्ड्स में किया था।

शानदार है टी20 फॉर्मेट में प्रदर्शन

टी20 क्रिकेट में टॉप्ले का प्रदर्शन अच्छा है। उन्होंने अबतक खेले 131 टी20 मैचों में 168 विकेट 22.01 के औसत और 8.22 की इकोनॉमी के साथ चटकाए हैं। उनका टी20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर 4 विकेट रहा है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article