क्रिकेट

'उसके अंदर जज्बा है, वो और बेहतर होता जाएगा': इंग्लैंड के कोच मैकुलम ने इस दिग्गज की जमकर तारीफ की

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 20, 2022, 03:46 PM IST

England coach Brendon McCullum praises Ben Stokes: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट में मेहमान इंग्लिश टीम की जीत और सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने टीम के कप्तान बेन स्टोक्स की जमकर तारीफ की और उनकी खूबियां बताईं। पढ़िए उनका पूरा बयान।

Image

बेन स्टोक्स (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड का पाकिस्तान दौरा 2022
  • पाकिस्तान को अपनी जमीन पर पहली बार मिली 3-0 से हार
  • इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की उनके कोच ने जमकर की तारीफ

इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से सूपड़ा साफ करने के बाद मंगलवार को यहां कप्तान बेन स्टोक्स के नेतृत्व कौशल की तारीफ करते हुए कहा कि वह और बेहतर होंगे।

न्यूजीलैंड के इस पूर्व बल्लेबाज को इंग्लैंड के रवैये में आमूलचूल परिवर्तन लाने का श्रेय दिया जा रहा है जिससे टीम ने अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन कर पाकिस्तान में श्रृंखला अपने नाम की।

मैकुलम ने ‘स्काई स्पोर्ट्स ’ पर कहा, ‘‘ बेन स्टोक्स ने मैदान के अंदर और बाहर अपने प्रभाव से टीम में पिछले एक साल में कई बदलाव किये। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें कई चीजें हल्के अंदाज में की गयी जबकि कई चीजों में काफी सूझबूझ दिखायी गयी।’’

टीम की बल्लेबाजी में आक्रामक रवैया लाने वाले इस कोच ने कहा, ‘‘ उसके पास मैच को आगे बढ़ाते रहने की भूख है जो बहुत प्रभावित करता है। मेरे लिए यह हालांकि टीम में खिलाड़ियों के प्रबंधन से जुड़ा है। यह निरंतरता है, यह जुनून और जज्बा है जो उसे टेस्ट क्रिकेट और इंग्लैंड क्रिकेट में महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए मिला है। वह सबसे प्रभावशाली है।’’

मैकुलम ने कहा, ‘‘ मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि जब मैंने टीम की कमान संभाली तब स्टोक्स टीम के कप्तान बने। वह और बेहतर से बेहतरीन होंगे। यह देखना अद्भुत होगा।’’

End of Article