क्रिकेट

IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए हैदराबाद पहुंची इंग्लैंड की टीम, देखें वीडियो

England team reaches India: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम हैदराबाद पहुंच गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें जो रूट समेत कई स्टार्स नजर आ रहे हैं।

Image

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- PTI/ICC)

England team reaches India: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए मेहमान टीम हैदराबाद पहुंच गई है। इंग्लैंड की टीम रविवार को हैदराबाद पहुंची और भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले अपने होटल के कमरों में चेक-इन किया। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगी।

इंग्लिश टीम को सीरीज की शुरुआत से पहले ही बड़ा झटका लग चुका है। मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक निजी कारणों से स्वदेश वापस चले गए हैं और श्रृंखला में नहीं खेलेंगे। उन्होंने उनकी जगह टीम में लेने के लिए डैन लॉरेंस को बुलाया गया है।

जो रुट समेत अन्य खिलाड़ी आए नजर

इस बीच, पीटीआई ने टेस्ट सीरीज के लिए हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले अंग्रेजी टीम के खिलाड़ियों की एक झलक देने के लिए एक्स पर एक वीडियो साझा किया। आप वीडियो में ब्रेंडन मैकुलम, जो रूट और अन्य को देख सकते हैं।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, डेन लॉरेंस, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले , जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article