क्रिकेट

फैन की मदद के लिए इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम बने 'स्पाइडर मैन', देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 20, 2022, 03:28 PM IST

Brendon McCullum 'spider-man' avtaar: इंग्लैंड और मेजबान पाकिस्तान के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया तीसरा टेस्ट इंग्लैंड ने जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। इस मैच के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब सभी की नजरें बाउंड्री के करीब जाकर टिक गई थीं। जानिए वजह।

Image

ब्रैंडन मैकुलम बने स्पाइडर-मैन (AP/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रैंडन मैकुलम बने स्पाइडर-मैन, फैन के लिए चढ़े फेंस पर
  • पाकिस्तान-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट, कराची के नेशनल स्टेडियम में हुआ मैच
  • इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप

पाकिस्तान और मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम (Pakistan vs England) के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम ने जोरदार प्रदर्शन के दम पर जीत दर्ज की। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की इस सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तानी जमीन पर ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी टीम ने टेस्ट सीरीज में उनको क्लीन स्वीप किया है। इस टेस्ट में कई खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला लेकिन एक दिलचस्प नजारा बाउंड्री के बाहर भी नजर आया। यहां हीरो थे इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम (Brendon McCullum)।

इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड का जो प्रदर्शन देखने को मिला है या हाल के सालों में इंग्लैंड की टीम में जो अद्भुत बदलाव देखने को मिला है उसका बहुत बड़ा श्रेय इंग्लैंड के कीवी कोच ब्रैंंडन मैकुलम को जाता है। अपने करियर के दौरान बल्लेबाज से लेकर विकेटकीपिंग और फील्डिंग तक अपनी फिटनेस का लोहा मनवा चुके ब्रैंडन मैकुलम आज भी बेहद फिट हैं और इसका नजारा ट्रेनिंस सेशन के दौरान भी कई बार देखने को मिलता है। फिलहाल हम जिस नजारे के बारे में बताने जा रहे हैं, वो कराची के मैदान पर हुआ।

दरअसल, बाउंड्री के बाहर फेंस पार से कुछ क्रिकेट फैंस ब्रैंडन मैकुलम से ऑटोग्राफ चाहते थे। मैकुलम ने भी किसी को निराश नहीं किया और उन्होंने कुछ टी-शर्ट पर साइन करने के बाद फेंस के ऊपर से उसको फेंका। हालांकि शर्ट फेंस के ऊपर जाकर अटक गई। लोग उस शर्ट को डंडे से निकालने का प्रयास कर रहे थे तभी 41 साल के मैकुलम पूरी फुर्ती के साथ फेंस पर चढ़े, मानो वो स्पाइडर-मैन हों और उन्होंने शर्ट निकालकर फैंस की ओर फेंक दी।

देखिए मैकुलम का स्पाइडर-मैन वाला अंदाज

अगर बात करें कराची टेस्ट की तो इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में रेहान अहमद के 5 विकेटों के दम पर 216 रन पर समेट दिया। इसके बाद इंग्लैंड को 167 रनों का आसान लक्ष्य मिला जिसे उन्होंने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल करके मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article