क्रिकेट

ENG vs BNG: मलान की तूफान में उड़ा बांग्लादेश, इंग्लैंड ने जीता पहला मैच

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 2, 2023, 11:08 AM IST

Bangladesh VS England 1st ODI: मीरपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में इंगलैंड ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया। इसी जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।

Image

डेविड मलान और बांग्लादेश के खिलाड़ी।

Photo : AP

Bangladesh VS England 1st ODI : इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के सामने बांग्लादेश के गेंदबाज पूरी तरह फेल रहे। डेविड मलान ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को तीन विकेट से जीत दिलाई। पहले खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 209 रन पर टीम ऑलआउट हो गई। जवाब में उतरी इंग्लैंड टीम ने 8 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

शांतो ने खेली बांग्लादेश के लिए बड़ी पारी

टॉप जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने 47.2 ओवर में 209 रन पर सिमट गई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शांतो सबसे बड़ी पारी खेली, लेकिन फिर भी टीम जीत हासिल नहीं कर पाई। शांतो ने 82 गेंदों पर 70.73 की स्ट्राइक रेट से 6 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। महमूदुल्लाह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जोड़ने वाले टीम के दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 48 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाए। इसके अलावा टीम के कप्तान तमीम इकबाल सहित अन्य खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में फेर रहे।

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं

जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। जेसन रॉय 4 रन, फिल साल्ट 12 रन और जेम्स विंस 6 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड मलाह ने आक्रामक पारी खेलकर टीम को संभाला और जीत दिलाई। मलान ने 145 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 114 रन की नाबाद पारी खेली। मलान एक तरफ पर डटे रहे, लेकिन दूसरी तरफ लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। कप्तान जोस बटलर महज 9 रन बनाकर वापस लौट गए।

इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों ने चटकाए विकेट

बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड के छह खिलाड़ियों ने गेंदबाजी में हाथ आजमाए। इसमें से चार खिलाड़ियों ने दो-दो विकेट लिए। जोफरा आर्चर, मार्क वुड, मोइन अली और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, क्रिस वोक्स और विल जैक्स को एक-एक विकेट मिले। वहीं, बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि मेहदी हसनप मिराज ने दो विकेट लिए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article