LIVE

ENG vs SCO Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मुकाबला

ENG vs SCO Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मुकाबला

ENG vs SCO Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मुकाबला

ENG vs SCO Highlights: जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले जा रहे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 90 रन बनाए। टीम ने इंग्लैंड को 91 रन का लक्ष्य दिया। जॉर्ज मुन्से ने 31 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। इसी तरह माइकल जोन्स ने 30 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 45 रन बनाए। इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट चटकाने में असफल रहे। दूसरी पारी शुरू होने से पहले फिर बारिश होने लगी और कुछ देर इंतजार करने के बाद मैच को रद्द कर दिया गया। बता दें कि टॉस के बाद बारिश शुरू हो गई। लेकिन कुछ देर विलंब के मैच शुरू हुआ। पावरप्ले का मुकाबला खत्म होने के बाद फिर बारिश शुरू हुई। लंबा इंतजार करने के बाद मैच को 10-10 ओवर का करने का फैसला किया गया।

स्कॉटलैंड की प्लेइंग इलेवन

जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (डब्ल्यू), माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, क्रिस्टोफर सोल, ब्रैड व्हील, ब्रैडली करी।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), फिलिप साल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (Englsnd Squad)

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड।

स्कॉटलैंड का स्कॉड (Scotland Squad)

रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, ब्रैड करी, क्रिस ग्रीव्स, ओली हेयर्स, जैक जार्विस, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, चार्ली टियर, मार्क वॉट, ब्रैड व्हील।

JUN 05, 2024 00:24 IST

ENG vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड और इंग्लैंड का मुकाबला हुआ रद्द

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।
JUN 04, 2024 23:58 IST

ENG vs SCO Live Score: इंग्लैंड को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 90 रन बनाए। टीम ने इंग्लैंड को 91 रन का लक्ष्य दिया। बता दें कि टॉस के बाद बारिश शुरू हो गई। लेकिन कुछ देर विलंब के मैच शुरू हुआ। पावरप्ले का मुकाबला खत्म होने के बाद फिर बारिश शुरू हुई। लंबा इंतजार करने के बाद मैच को 10-10 ओवर का करने का फैसला किया गया।
JUN 04, 2024 23:44 IST

ENG vs SCO Live Score: बारिश के बाद मैच शुरू

बारिश के बाद इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मैच दोबारा शुरू हो चुका है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 7.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बना लिए है।
JUN 04, 2024 21:25 IST

ENG vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड का पावरप्ले खत्म

इंग्लैंड के खिलाफ स्कॉटलैंड का पावरप्ले खत्म हो चुका है। टीम ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 49 रन बना लिए है।
JUN 04, 2024 21:09 IST

ENG vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड की अच्छी शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए है।
JUN 04, 2024 19:53 IST

ENG vs SCO Live Score: बारिश के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो पाया मैच

इंग्लैंड के खिलाफ स्कॉटलैंड की टीम ने टॉस जीता, लेकिन मैच शुरू होने से पहले बारिश शुरू हो गई और तय समय पर मैच शुरू नहीं हो पाया।
JUN 04, 2024 19:42 IST

ENG vs SCO Live Score: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), फिलिप साल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
JUN 04, 2024 19:42 IST

ENG vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड की प्लेइंग इलेवन

जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (डब्ल्यू), माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, क्रिस्टोफर सोल, ब्रैड व्हील, ब्रैडली करी।
JUN 04, 2024 19:36 IST

ENG vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड ने जीता टॉस

ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले जा रहे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।
JUN 04, 2024 15:54 IST

ENG vs SCO Live Score: मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के मुकाबले को आप आप को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।
JUN 04, 2024 15:54 IST

ENG vs SCO Live Score: मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव?

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
JUN 04, 2024 15:54 IST

ENG vs SCO Live Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मुकाबला राज 8.00 बजे से खेला जाएगा।
JUN 04, 2024 15:53 IST

ENG vs SCO Live Score: कहां खेला जाएगा मुकाबला

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
JUN 04, 2024 15:53 IST

ENG vs SCO Live Score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।