क्रिकेट

ENG vs NZ Test: एंडरसन और लीच की गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड का सरेंडर, ड्राइविंग सीट पर इंग्लैंड

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 25, 2023, 10:58 AM IST

ENG vs NZ Test: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड ने मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड अब भी इंग्लैंड की पहली पारी से 297 रन पीछे है और उसके हाथ में केवल 3 विकेट हैं।

Image

जैक लीच और जेम्स एंडरसन

Photo : Twitter

बारिश से बाधित दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दूसरे दिन पहले इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम केवल 138 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है।

टीम साउथी 23 और टॉम ब्लंडेल 25 रन बनाकर नाबाद है और न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी की तुलना में अब भी 297 रन पीछे है।

दोहरे शतक से चूके ब्रुक

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 315 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन ब्रुक कल के स्कोर पर केवल 2 रन जोड़कर आउट हो गए। उन्हें मैट हेनरी ने आउट किया। उसके बाद पर इंग्लैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन दूसरी छोर पर जो रूट डटे रहे और उन्होंने अपना 150 रन पूरा किया। लेकिन इंग्लैंड के कप्तान ने एक बार फिर साहसिक निर्णय लिया और 8 विकेट के नुकसान पर 435 रन के स्कोर पर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी।

न्यूजीलैंड की खराब बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लैथम और डेवॉन कॉनवे ने पारी की शुरुआत की, लेकिन पहले ही ओवर में कॉनवे बिना खाता खोले जेम्स एंडरसन का शिकार बने। उसके बाद न्यूजीलैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। एक वक्त 21 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी न्यूजीलैंड के लिए चौथे विकेट के लिए टॉम लैथम और हेनरी निकोल्स ने 39 रन की साझेदारी की। चौथे विकेट के रूप में लैथम ने 35 रन की पारी खेली। उसके बाद न्यूजीलैंड ने एक के बाद एक लगातार 3 विकेट गंवाए। बारिश से बाधित दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए है, लेकिन वह अब भी 297 रन पीछे है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article