India vs England 1st ODI Match Timing Today 14 July 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ हफ्ते भयानक साबित हुए हैं। चयनकर्ताओं द्वारा टी20 टीम में बड़े बदलाव बहुत भारी पड़ते नजर आए। पहले आयरलैंड ने 0-2 से क्लीन स्वीप झेला और उसके बाद इंग्लैंड दौरे पर पहुंचे तो श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई भारतीय टी20 टीम ने 5 टी20 मैचों की ये सीरीज भी गंवा दी। विश्व टी20 चैंपियन का इतनी फजीहत पहले कभी नहीं हुई। खैर, अब बारी है 50 ओवर फॉर्मेट की जहां कई दिग्गज टीम से जुड़ेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। भारतीय वनडे टीम की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है। जबकि, इंग्लैंड वनडे टीम के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) हैं।
भारत और इंग्लैंड के वनडे में आंकड़ेः टीम इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अब तक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना रहा है। दोनों टीमों के बीच आज तक 110 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिनमें भारत का पलड़ा ही भारी रहा है। भारत ने 61 वनडे मैचों में इंग्लैंड को शिकस्त दी है। जबकि, इंग्लैंड की टीम 50 ओवर फॉर्मेट में भारत को 44 मुकाबलों में हराने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच दो मैच टाई रहे, जबकि 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।
इंग्लैंड की जमीन पर वनडे में कैसे हैं भारत के आंकड़े (India ODI Stats In England)
अगर बात करें इंग्लैंड की जमीन पर भारतीय क्रिकेट टीम के रिकॉर्ड की, तो यहां भी टीम इंडिया ने कड़ी चुनौती दी है। अब तक इंग्लैंड में भारत और मेजबान टीम के बीच 45 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें 23 मैचों में इंग्लैंड ने भारत को हराया है। जबकि, 18 मैचों में भारत ने इंग्लैंड को उसी की पिचों पर मात देने में कामयाबी हासिल की है। वहीं, इंग्लैंड में 1 मैच टाई, जबकि 3 मैच बेनतीजा रहे थे।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के मुताबिक कब और कहां खेला जाएगा? (When And Where India vs England 1st ODI Match Will Be Played)
| किसका-किसका मैच | कहां होगा मुकाबला | भारत में मैच का समय |
| इंग्लैंड बनाम भारत पहला वनडे मैच | एजबेस्टन (बर्मिंघम) | दोपहर 3:30 बजे से |
वनडे सीरीज के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें (India And England Squads For ODI Series 2026)
टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जो रूट, जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोस टंग, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जैकब बेथेल, विल जैक्स, रेहान अहमद और लियाम डॉसन।
भारत-इंग्लैंड पहले ODI में किन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In IND vs ENG 1st ODI)
एजबेस्टन के मैदान पर आज खेले जाने वाले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जिन तीन खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। उनमें सबसे पहला नाम आता है विराट कोहली (Virat Kohli) का जो हाल में शानदार लय में नजर आए थे और इन दिनों वो इंग्लैंड में ही रहते व अभ्यास करते हैं तो वहां के हालातों से अच्छे से वाकिफ हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर हैं भारतीय ओपनर व पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जिनकी बल्लेबाजी किसी भी विरोधी टीम को बेहाल कर सकती है। इनके अलावा, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की वापसी हो रही है जो इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जमकर परेशान करने वाले हैं। इंग्लैंड की तरफ से उनके स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।
