Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला कल यानी बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला लॉर्ड्स पर खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम पूरी तैयारी के साथ उतरेगी, क्योंकि सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को दो विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इस हार का बदला लेने के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। संन्यास के बाद वापसी करने वाले मोइन अली की जगह टीम में शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोइन अली के दाहिने हाथ में चोट लगी है। इसके चलते वे दूसरे टेस्ट नहीं खेलेंगे। उनकी जगह 25 साल के युवा गेंदबाज जोश को टंग को टीम में शामिल किया गया है।
डेब्यू मैच में मचाया था कोहराम
चोटिल मोइन अली की जगह इंग्लैंड टीम में जगह बनाने वाले युवा गेंदबाज जोश टंग ने अपने डेब्यू मैच में आयरलैंड के खिलाफ कोहराम मचा दिया था। इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच एक टेस्ट मैच की सीरीज खेली गई थी। इस टेस्ट की पहली पारी में जोश टंग ने 13 ओवर डाले थे, लेकिन 40 रन देकर विकेट लेने में असफल रहे थे, लेकिन दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी कर सबको चौंका दिया था। जोश टंग ने दूसरी पारी में 3.14 की इकोनॉमी से रन देकर 21 ओवर में 66 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे। यह मैच भी लॉर्ड्स पर खेला गया था।
दूसरे एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयर्स्टो (विकेटकीपर), बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, जेम्स एंडरसन।
