क्रिकेट

Ashes 2023: चौथे टेस्ट मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 11, 2023, 09:00 PM IST

Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 19 जुलाई से खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम घोषित की। आइए जानते हैं कि टीम में किन खिलाड़ियों को मौका मिला और किनको जाना पड़ा बाहर।

Image

बेन स्टोक्स। (फोटो- बेन स्टोक्स के इंस्टाग्राम से)

Ashes 2023, ENG vs AUS: एशेज सीरीज का रोमांच दिनोंदिन बढ़ते जा रहा है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 19 जुलाई से शुरू होगा और यह 23 जुलाई तक चलेगा। लेकिन इस मुकाबले से एक हफ्ते पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान किया है। सीरीज पर बढ़त हासिल करने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में बोर्ड एक मजबूत टीम उतराने की कोशिश में है। बता दें कि सीरीज के खेले गए तीन मैचों के शुरुआती दो मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी, जबकि तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल कर बढ़त को कम किया।

पुरानी टीम के साथ उतरेगी इंग्लैंड टीम

इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो पर भरोसा कायम रखते हुए ओल्ड ट्रैफर्ड में अगले हफ्ते से होने वाले चौथे एशेज क्रिकेट टेस्ट के लिए इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में बरकरार रखा है। इंग्लैंड ने 14 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसमें बेयरस्टो एकमात्र विकेटकीपर हैं। इंग्लैंड ने रविवार को हैडिंग्ले में तीसरा टेस्ट जीतकर पांच मैच की सीरीज को जिंदा रखा है।

निर्णायक मुकाबले में आएगा परिणाम

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज के बचे दो मैच काफी रोमांच होने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड ने भी सीरीज में जीत का स्वाद चख लिया है। इंग्लैंड की टीम चौथे मुकाबले में जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। अगर इंग्लैंड टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर लेती है तो मैच 2-2 से ड्रॉ हो जाएगा और सीरीज का फैसला अंतिम मुकाबले में चला जाएगा। इसके बाद सीरीज के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमें जीत के लिए भरपूर कोशिश करेगी।

इस प्रकार है इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉउली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, ओली रॉबिनसन, जो रूट, जोश टंग, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article