क्रिकेट

Duleep Trophy 2023: वेस्ट जोन की टीम में हुआ बदलाव, धोनी के धुरंधर को मिला मौका

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 2, 2023, 05:54 PM IST

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल से पहले वेस्ट जोन की टीम में बदलाव हुआ है चोटिल चेतन सकारिया की जगह धोनी की टीम के लिए आईपीएल में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी को मौका मिला है।

Image

तुषार देशपांडे (साभार CSK)

Photo : Twitter

मुंबई: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को बाएं हाथ के चोटिल तेज गेंदबाज चेतन सकारिया की जगह रविवार को दलीप ट्रॉफी के लिए पश्चिम क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया। सौराष्ट्र के तेज गेंदबाज सकारिया अपनी गेंदबाजी वाले हाथ में कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

सकारिया को चोट से उबरने में लगेंगे दो से तीन सप्ताह

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,'सकारिया को चोट से उबरने में होने में दो से तीन सप्ताह लगेंगे।'दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पश्चिम क्षेत्र का मुकाबला मध्य क्षेत्र से होगा। मध्य क्षेत्र ने क्वार्टर फाइनल में पूर्वी क्षेत्र को 170 रन से हराया था।

आईपीएल 2023 में मचाया धमाल

देशपांडे ने प्रथम श्रेणी के 29 मैचों में 27.77 की औसत से 80 विकेट लिये हैं। उन्होंने इस साल आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए तुषार देशपांडे ने 16 मैचों में 21 विकेट चटकाए और सीएसके की पांचवीं खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा की।

सीजन के छठे सफल गेंदबाज

देशपांडे सीजन में सीएसके के सबसे सफल गेंदबाज रहे। वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे पायदान पर है। तुषार आईपीएल इतिहास के पहले इम्पैक्ट प्लेयर भी बने थे। अधिकांश मैच उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ही खेले। वो गेंदबाजी में थोड़े महंगे साबित हुए लेकिन विकेट चटकाकर उन्होंने इसकी भरपाई की और अपनी टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा की।

End of Article