क्रिकेट

India vs Pakistan: DJ ने मैच से पहले पाकिस्तान के राष्ट्रगान को छोड़, बजाया 'जलेबी बेबी', देखिए वीडियो

DJ Plays Jalebi Baby during Pakistan national Anthem: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच से पहले डीजे ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के राष्ट्रीय गान के दौरान अचानक जलेबी बेबी गाना बजाना शुरू कर दिया। इससे मैदान पर अजीब स्थिति बन गई। अब उस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यहां देखिए वीडियो।

Image

पाकिस्तान के राष्ट्रगान के दौरान बज गया गाना (X/SonyLIV)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच 2025
  • पाकिस्तान के राष्ट्रगान के दौरान DJ ने की चूक
  • राष्ट्रगान से पहले बज गया 'जलेबी बेबी' गाना

Watch Video Of Dj Playing Jalebi Baby During Pakistan National Anthem: भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 को लेकर चल रही चर्चा के बीच, रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच शुरू होने से पहले हुई एक बड़ी चूक के वीडियो ने क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों को हैरान कर दिया। जब पाकिस्तान की टीम अपने राष्ट्रगान के लिए लाइन में खड़ी थी, तो एक डीजे की गलती के कारण एक अजीब स्थिति पैदा हो गई।

खिलाड़ियों के खड़े होने और "पाक सरज़मीन शाद बाद" की उम्मीद में अपने हाथों को दिल पर रखने के साथ, स्टेडियम के स्पीकर ने इसके बजाय टेशर और जेसन डेरूलो के लोकप्रिय ट्रैक 'जलेबी बेबी' के शुरुआती सेकंड बजा दिए। गलती का पता चलने से पहले गाना लगभग छह सेकंड तक बजा।

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप ग्रुप-ए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 9 विकेट पर 127 रन ही बनाने दिए। इस दौरान कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) फिर चमके और तीन विकेट झटके। बाद में उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। वो लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने में सफल रहे।

जवाब में उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद आसानी से पाकिस्तानी गेंदबाजों का सामना किया। दुबई की पिच पर शानदार व आक्रामक बल्लेबाज का मिश्रण करते हुए टीम इंडिया ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोते हुए 131 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। भारत के लिए बल्लेबाजों में ओपनर अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में धुआंधार 31 रन बनाए। जबकि सूर्यकुमार यादव (37 गेंदों में नाबाद 47 रन) मैच खत्म करके पवेलियन लौटे और सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article