क्रिकेट

IND vs SA: टीम इंडिया को झटका, चोटिल हुआ अनुभवी खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 08:35 PM IST

Dinesh Karthik injured: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के लिए कुछ अच्छा होता नहीं दिखा। पहले उनका बल्ला नहीं चला, उसके बाद विकेटकीपिंग के दौरान वो चोटिल भी हो गए। उनकी जगह पंत को कीपिंग करनी पड़ी।

Image

दिनेश कार्तिक (AP)

India vs South Africa (IND vs SA): भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में पर्थ के मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टीम इंडिया को शिकस्त दे दी। इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम अब ग्रुप-2 की अंक तालिका में 4 अंकों के साथ खिसक कर दूसरे पायदान पर आ गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका 5 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इसके साथ ही भारतीय टीम व फैंस के लिए मैच का अंत होने से पहले एक और बुरी खबर आई।

मैच खत्म होने से कुछ ही समय पहले भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक चोटिल हो गए और वो मैदान से बाहर चले गए। वो काफी दर्द में नजर आ रहे थे। वो दक्षिण अफ्रीकी पारी के 16वें ओवर में मैदान से बाहर गए। उनके मैदान से बाहर जाने के बाद रिषभ पंत को मैदान पर उतारा गया और उन्होंने बाकी बचे ओवरों में कीपिंग की।

दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के दौरान फ्लॉप साबित हुए जब वो 4 रन बनाकर तब आउट हुए जब सूर्यकुमार यादव को दूसरे छोर पर उनकी जरूरत थी। इसके बाद विकेटकीपिंग के दौरान भी वो चोटिल हो गए।

फिलहाल चोट कितनी गंभीर है या नहीं इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। लेकिन इतना साफ है कि आने वाले मुकाबलों में भारतीय टीम प्रबंधन दिनेश कार्तिक की जगह रिषभ पंत को मौका दे सकते हैं जो पिछले तीन मैचों से बाहर बैठे हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!