क्रिकेट

क्या अलग होती है महिला और पुरुष क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंद?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 15, 2024, 10:33 PM IST

पुरुषों और महिलाओं के क्रिकेट के नियम तो एक जैसे होते हैं लेकिन पुरुषों और महिलाओं की क्रिकेट में उपयोग होने वाली गेंदों में अंतर होता है। जानिए दोनों गेंदें कैसे होती हैं एक दूसरे से अलग?

Image

क्रिकेट बॉल

नई दिल्ली: पुरुष क्रिकेट के साथ-साथ महिला क्रिकेट की लोकप्रियता में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। टी20 क्रिकेट के उदय के बाद महिला क्रिकेट की लोकप्रियता अपनी बुलदियों पर पहुंची है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से इतर दुनियाभर के देशों में महिलाओं की टी20 लीग की संख्या में दिन ब दिन इजाफा हो रहा है। विमेंस प्रीमियर लीग ने अपने दूसरे सीजन में सफलता और लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड गढ़े हैं।

पुरुषों की गेंद से हलकी होती है महिला क्रिकेट की गेंद

ऐसे में हम आपको पुरुषों और महिलाओं की क्रिकेट के बीच बारीक अंतरों से रूबरू करा रहे हैं। ऐसा ही एक अंतर दोनों के मैचों में इस्तेमाल होने वाली गेंदों में होता है जो हम आपको बता रहे हैं। महिला और पुरुष क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंदें अलग-अलग होती हैं। महिला क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंद 139.98 ग्राम से 150.61 ग्राम के बीच होता है। पुरुष क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंद का वजन 156 से 163 ग्राम के बीच होता है। जो कि महिला क्रिकेट की गेंद से 23.03 ग्राम ज्यादा होता है।

महिला क्रिकेट की बॉल का आकार भी होता है छोटा

महिला क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंद की परिधि 21.0-22.5 सेमी और व्यास 6.68 से 7.16 सेमी के बीच होता है। जबकि पुरुषों की क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंद की परिधि 22.4 से 22.9 सेमी और व्यास 7.1 से 7.3 सेमी के बीच होता है। इन दो आधार पर कहें तो महिलाओं की क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंद आकार में छोटी भी होती है और उसका वजन भी पुरुषों की क्रिकेट वाली गेंद से कम होता है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article