IND vs ENG Test, Dhruv Jurel Firts Player of the Match Award: टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ टीम ने पांच टेस्ट मैचों की सीरी पर कब्जा जमा लिया। रांची में खेले गए चौथे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने दूसरी पारी को 40 रन से आगाज किया। 192 रन के आसान लक्ष्य को टीम इंडिया ने 61 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से बढ़त बना ली है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 7 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा।
इंग्लैंड के खिलाफ जमकर गरजा बल्ला
इंग्लैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले ध्रुव जुरेल को दूसरे ही टेस्ट मुकाबले में मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। जुरेल ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 149 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 90 रन बनाए थे। हालांकि, वे शतक से चूक गए थे। वहीं, दूसरी पारी में भी वे नाबाद रहते हुए 39 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।
अवॉर्ड पाने के बाद क्या बोले जुरेल
इंग्लैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद ध्रुव जुरेल ने कहा कि मैंने दोनों पारियों को ध्यान में रखकर बल्लेबाजी की। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त को कम करना था, इसलिए मैंने शानदार बल्लेबाजी की। आगे उन्होंने कहा कि मैंने जेम्स एंडरसन को इससे पहले टीवी पर खेलते हुए देखा था। दूसरी पारी के दौरान मैं और शुभमन लगातार बल्लेबाजी को लेकर बात कर रहे थे और अपने लिए छोटे-छोटे लक्ष्य रख रहे थे।
जुरेल का ऐसा है टेस्ट करियर
23 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 15 फरवरी 2024 को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने दो टेस्ट मैचों की 3 पारियों में 53.03 की स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए थे। उनके नाम एक अर्धशतक है। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 7 छक्के निकले थे।
