क्रिकेट

Major League Cricket: धोनी के इस खिलाड़ी का जमकर चल बल्ला, तीन मैचों में जड़ दिया दूसरा अर्धशतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 18, 2023, 09:03 AM IST

Major League Cricket: अमेरिका में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट में मंगलवार को सुपर किंग्स और एमआई की टीम आमने-सामने हुई। चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी वाली टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस दौरान धोनी की कप्तानी वाली टीम के सदस्य रहे धाकड़ बल्लेबाज का जमकर बल्ला चला।

Image

डेवोन कॉन्वे। (फोटो- टेक्सास सुपर किंग्स एफसी के ट्विटर से )

Photo : Twitter

Major League Cricket: आईपीएल के 16वें सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य रहे डेवोन कॉन्वे का एक बार फिर बल्ला जमकर चला। आईपीएल में शानदार पारी खेलने के बाद डेवोने कॉन्वे ने मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और लड़खड़ाई टीम को 100 के पर पहुंचाया। टॉस जीतकर एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।

कॉन्वे ने तीन मैच में दूसरा अर्धशतक जड़ा

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरे डेवोन कॉन्वे का बल्ला जमकर चला। डेवोन कॉन्वे ने 134.54 की स्ट्राइक रेट से 55 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। इससे पहले डेवोन कॉन्वे ने लॉस एंजिल्स नाइटराइडर्स के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। इस दौरान कॉन्वे ने 148.64 की स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से कुल 55 रन बनाए थे। वहीं, वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए थे।

कप्तान का नहीं चल रहा बल्ला

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम की कमान संभालने वाले फाफ डु प्लेसिस का बल्ला मेजर लीग क्रिकेट में नहीं चल रहा है। टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस तीन मैचों में खेलने उतरे हैं। इस दौरान 15 रन से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ उनके बल्ले से महज 14 रन निकला। इसी तरह लॉस एंजिल्स नाइटराइडर्स के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए और एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ महज 8 रन पर आउट हो गए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!