क्रिकेट

बीसीआई ने किया देश की भावना का सम्मान, आईपीएल 2026 से बाहर किए गए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान

बीसीसीआई ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल खेलने पर फैसला ले लिया है। बीसीसीआई सचिव ने इस बारे में जानकारी साझा की है। मुस्तफिजुर को केकेआर ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Image

मुस्तफिजुर रहमान (साभार-IPL)

बीसीसीआई ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल खेलने पर फैसला ले लिया। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर का रिप्लेसमेंट ढूंढने का निर्देश दे दिया है। मुस्तफिजुर को केकेआर ने मिनी ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। एनआई को जानकारी देते हुए बीसीसीआई सचिव सैकिया ने कहा 'हाल ही में देश भर में चल रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर, बीसीसीआई ने केकेआर को बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया। बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि यदि वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो बीसीसीआई उसकी अनुमति देगा।

इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा 'जैसा कि आप जानते हैं, 11 जनवरी से भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रहा है और आज हमारी चयनकर्ताओं के साथ बैठक है और दोपहर में हम न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम की घोषणा करेंगे।

30 साल के मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के शीर्ष तेज गेंदबाज हैं और दुनियाभर की लीग में खेलते हैं। वह आईपीएल में 2016 से खेल रहे हैं। पूर्व में वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान 60 मैचों में उन्होंने 65 विकेट ले चुके हैं। लेकिन अब वह आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे। वह मिनी ऑक्शन में बिकने वाले इकलौते बांग्लादेशी क्रिकेटर भी थे। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर उनके आईपीएल खेलने पर देश भर में विरोध हो रहा था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article