क्रिकेट

डेनमार्क के होल्गर रूने ने नंबर.1 नोवाक जोकोविच को हराकर किया उलटफेर

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2023, 10:54 PM IST

Italian Open, Novak Djokovic vs Holger Rune: टेनिस जगत में एक और उलटफेर देखने को मिला है। डेनमार्क के होल्गर रूने ने बुधवार को यहां नोवाक जोकोविच को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Image

होल्गर रूने ने नोवाक जोकोविच को हराया (AP)

डेनमार्क के होल्गर रूने ने बुधवार को यहां नोवाक जोकोविच को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

डेनमार्क के 26 साल के खिलाड़ी होल्गर रूने ने 22 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता सर्बिया के जोकोविच को 6-2, 4-6, 6-2 से हराया। मुकाबले के दौरान जोकोविच शुरुआत में शारीरिक रूप से काफी अच्छी स्थिति में नहीं दिखे। दूसरे सेट में 2-1 की बढ़त के दौरान उनका ट्रेनर भी कोर्ट पर आया और उन्हें दवाई दी।

छह बार के चैंपियन जोकोविच ने मुकाबले के दौरान होल्गर रूने की 15 के मुकाबले 35 सहज गलतियां की। इनमें से 22 गलतियां उन्होंने फोरहैंड पर की। होल्गर रूने सेमीफाइनल में कास्पर रूड और फ्रांसिस्को सेरुनडोलो के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

End of Article