LIVE

DC vs RCB Highlights: विराट की ऐतिहासिक पारी से बेंगलुरु ने दिल्ली को 9 विकेट से रौंदा

DC vs RCB Highlights: आईपीएल के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को करारी हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने जरूरी 76 रन का लक्ष्य 6.3 ओवर में हासिल कर लिया। विराट कोहली ने नाबाद 23 रन की पारी खेली और आईपीएल में अपना 9,000 रन पूरा किया।

समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 27, 2026, 23:12 IST
Follow on Google News
DC vs RCB Highlights: विराट की ऐतिहासिक पारी से बेंगलुरु ने दिल्ली को 9 विकेट से रौंदा

DC vs RCB Highlights: विराट की ऐतिहासिक पारी से बेंगलुरु ने दिल्ली को 9 विकेट से रौंदा

DC vs RCB Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से रौंदकर सीजन की छठी जीत दर्ज कर ली। आरसीबी के सामने जीत के लिए 76 रन का आसान लक्ष्य था, जिसे उसने 1 विकेट खोकर 6.3 ओवर में हासिल कर लिया। विराट 23 और देवदत्त पडिक्कल 34 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली ने इस दौरान अपने आईपीएल करियर का 9,000 रन भी पूरा कर लिया। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16.3 ओवर में 75 रन पर ढेर हो गई। भुवनेश्वर कुमार (तीन ओवर में पांच रन पर तीन विकेट) और जोश हेजलवुड (3.3 ओवर में 12 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में नई गेंद से कमाल की गेंदबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली को 75 रन पर आउट कर दिया था।

हेड टू हेड में आरसीबी का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो अब तक खेले गए कुल 34 मैच में आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। 34 मैच में 20 में बेंगलुरु के पक्ष में रहा है जबकि केवल 13 मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। साल 2023 की बात करें मुकाबला कांटे का रहा है और 6 मैच में 3 में दिल्ली और 3 में आरसीबी को जीत मिली है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 7 मुकाबलों में 4 में दिल्ली को जीत मिली है।

आज के मैच की प्लेइंग इलेवन (DC vs RCB Playing XI)
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन (RCB Playing XI)- विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।


दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन (DC Playing XI)- साहिल परख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमिसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन

APR 27, 2026 22:00 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी ने दिल्ली को रौंदा

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया।
APR 27, 2026 21:40 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी को लगा पहला झटका

आरसीबी ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। 76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को 26 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। बैथेल 20 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
APR 27, 2026 20:33 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली में रेन अलर्ट

दिल्ली में आज रात 8:30 से 10:30 बजे के बीच आंधी आ सकती है। शुरुआत में धूल भरी आंधी आएगी, जिसमें हवा की गति 50-70 किमी/घंटा तक हो सकती है। इसके बाद रात 9 से 10:30 बजे के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी, जो कुछ स्थानों पर 15 से 45 मिनट तक जारी रह सकती हैं। बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो
IPL मैच की दूसरी पारी प्रभावित हो सकती है। मैच में एक घंटे का विराम लग सकता है।
APR 27, 2026 20:30 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: धूल भरी आंधी के बीच दोबारा शुरू हुआ खेल

धूल भरी आंधी के बीच कुछ देर के इंतजार के बाद खेल दोबारा शुरू हो गया है।
APR 27, 2026 20:23 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 43 रन के स्कोर पर दिल्ली को लगा 7वां झटका

दिल्ली ने 43 रन पर 7वां विकेट गंवा दिया है। आईपीएल इतिहास में दिल्ली का सबसे कम स्कोर 66 रन रहा है।
APR 27, 2026 20:20 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: मिलर ने पूरे किए 12,000 टी20 रन

डेविड मिलर ने टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के 13वें और साउथ अफ्रीका के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
APR 27, 2026 20:09 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: पावरप्ले रहा आरसीबी के नाम

दिल्ली ने पावरप्ले में 6 विकेट गंवा दिए हैं। टीम केवल 13 रन ही बना पाई है। यह इस सीजन का सबसे खराब पावरप्ले है।
APR 27, 2026 19:59 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं

दिल्ली की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 3.5 ओवर में 8 रन के स्कोर पर दिल्ली 6 विकेट गंवा चुकी है। आईपीएल में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम है जो 49 पर ढेर हो गई थी।
APR 27, 2026 19:50 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 7 के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौटी

दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 7 रन के स्कोर पर टीम 5 विकेट गंवा चुकी है। भुवी 3 और जोश हेजलवुड 2 विकेट चटका चुके हैं।
APR 27, 2026 19:47 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 7 रन पर 4 विकेट दिल्ली

दिल्ली की टॉप ऑर्डर खत्म, 7 रन पर गंवा चुकी है 4 विकेट। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार दोनों दो-दो विकेट चटका चुके हैं।
APR 27, 2026 19:39 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली की खराब शुरुआत

दिल्ली की खराब शुरुआत हुई है। 2 रन के स्कोर पर उसने दो विकेट गंवा दिए हैं। पहले ओवर में भुवी ने पारख और दूसरे ओवर में हेजलवुड ने राहुल और रिजवी को किया आउट।
APR 27, 2026 19:12 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 3 बदलाव के साथ उतरी है दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): साहिल परख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमिसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
APR 27, 2026 19:07 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: टॉस के समय क्या बोले दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल

टॉस जीतने पर मैं भी पहले फील्डिंग करता। मैदान छोटा है, पिच भी मुश्किल होती जा रही है, इसलिए हम लक्ष्य का पीछा करना ही बेहतर समझते। आईपीएल में 264 रन बनाकर भी हार जाते हैं, लेकिन टूर्नामेंट लंबा है। हमने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। अगर हम मौके भुना लेते तो नतीजा कुछ और होता। हमें लगातार मेहनत करते रहना होगा, हमारे बेहतरीन फील्डर भी कैच छोड़ देते हैं, इसलिए किस्मत हमारे साथ नहीं है, लेकिन हम बैठकर इस बारे में सोच सकते हैं। हमारे पास दो तेज गेंदबाज हैं - चमीरा और जैमीसन खेल रहे हैं।
APR 27, 2026 19:05 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: टॉस के समय क्या बोले आरसीबी कप्तान पाटीदार

हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह मैदान हाई स्कोरिंग ग्राउंड है, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, हम दूसरी पारी में उन पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अलग-अलग खिलाड़ी अलग-अलग मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली है और उस लय को बरकरार रखना चाहते हैं। यह बीती बात है, हम अच्छी क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहे हैं।
APR 27, 2026 19:04 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी ने जीता टॉस

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बिना किसी बदलाव के उतरी है आरसीबी। दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में है बदलाव।
APR 27, 2026 19:00 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: मैच से पहले दोनों टीमों ने बहाया पसीना

APR 27, 2026 18:59 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: साहिल पारिख और काइल जैमिसन करेंगे डेब्यू

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। साहिल पारिख और काइल जैमिसन आज का मुकाबला खेल रहे हैं। लुंगी एन्गिडी पिछले मुकाबले में चोटिल हो गए थे और वह आज सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
APR 27, 2026 18:52 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: अक्षर बनाम जितेश की टक्कर

जितेश शर्मा 19 गेंदों में दो बार अक्षर पटेल के हाथों आउट हो चुके हैं और बाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ सिर्फ 15 रन ही बना पाए हैं। ऐसे में आज के मैच में एक और टक्कर देखने को मिल सकती है।
APR 27, 2026 18:51 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: भुवनेश्वर कुमार से रहना होगा सावधान

भुवनेश्वर कुमार का डीसी के टॉप तीन बल्लेबाजों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने राहुल और नितीश राणा को सिर्फ दो-दो बार आउट किया है, लेकिन उनके खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट क्रमशः 109 और 122 है। उन्होंने चार पारियों में तीन बार निसांका को आउट किया है, जिसमें उन्होंने 24 गेंदों में सिर्फ 22 रन दिए हैं।
APR 27, 2026 18:46 IST

DC vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के बाहर फैंस का जमावड़ा