DC vs GT Highlights: गुजरात के खिलाफ दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, पॉइंट टेबल में दो स्थान का फायदा
DC vs GT Highlights: गुजरात के खिलाफ दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, पॉइंट टेबल में दो स्थान का फायदा
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। टीम ने गुजरात को 225 रन का लक्ष्य दिया। दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। अक्षर पटेल और रिषभ पंत ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। अक्षर पटेल ने 43 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 66 रन बनाए। वहीं, रिषभ पंत ने 43 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्के की मदद से 88 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के संदीप वॉरियर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। 100वां मैच खेलने उतरे शुभमन गिल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 6 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 65 रन बनाए। इसी तरह डेविड मिलर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर।
