क्रिकेट

WPL 2023: बेस प्राइज पर बिकने वाली इस खिलाड़ी ने की तूफानी पारी, किसी गेंदबाजों को नहीं छोड़ा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 20, 2023, 06:54 PM IST

WPL 2023, Dayalan Hemlatha Half Century: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजराज जाएंट्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात जाएंट्स की दयालन हेमलता ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को संभाला और टीम के स्कोर को 150 के करीब पहुंचाया।

Image

दयालन हेमलता। (फोटो - गुजरात जाएंट्स के ट्विटर से)

Photo : Twitter

WPL 2023, Dayalan Hemlatha Half Century: विमेंस प्रीमियर का रोमांच दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को लीग में एक और तूफानी पारी देखने को मिली। यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ गुजराज जाएंट्स की दयालन हेमलता ने तूफानी पारी खेलकर टीम के स्कोर को 150 के करीब पहुंचाया। हेमलता की तबाड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर गुजरात जाएंट्स की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।

हेमलता ने 173 की स्ट्राइक रेट से बटौरे रन

ऑक्शन में बेस प्राइज पर बिकने वाली दयालन हेमलता ने 172.72 की स्ट्राइक रेट से रन बटौरे। टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं हेमलता ने 33 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। यह उनका लीग में पहला अर्धशतक है। हेमलता ने एश्ले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 61 गेंद पर 93 रन की साझेदारी की। वहीं, एश्ले गार्डनर ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलीं। उन्होंने 153.84 की स्ट्राइक रेट से 39 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई।

15 टी20 मैच खेल चुकी हैं हमेलता

2018 में डेब्यू करने वाली हेमलता टी20 का ज्यादा मैच नहीं खेली हैं। वे सिर्फ 15 टी20 मैच खेली हैं। इसमें उन्होंने 93.75 की स्ट्राइक रेट से कुल 90 रन बनाए हैं। और 9 विकेट चटकाए हैं। वहीं विमेंस प्रीमियर लीग की बात करें तो यह उनका सबसे बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले लीग में हेमलता ने डीवाय पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 रन की नाबाद पारी खेली थीं।

30 लाख था बेस प्राइज

28 साल की दयालन हेमलता ऑक्शन में 30 लाख रुपए बेस प्राइज था। ऑक्शन में किसी भी खिलाड़ी ने रुचि नहीं दिखाई थर, लेकिन अंत में गुजरात जाएंट्स ने खिलाड़ी के काबिलियत को पहचाना और बेस प्राइज रुपए में खरीदकर अपनी टीम के साथ जोड़ा।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article