क्रिकेट

IPL 2023: ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में इन दो खिलाड़ियों में एक बन सकता है Delhi Capitals का कप्तान !

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 23, 2023, 09:09 PM IST

IPL 2023, Who will be Delhi capitals captain: भारत के धुरंधर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार दुर्घटना में घायल होने की वजह से लंबे समय तक मैदान से दूर रहने वाले हैं। अब आईपीएल 2023 करीब है और दिल्ली कैपिटल्स के सामने कप्तान किसको बनाएं ये बड़ा सवाल है। दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके नाम सामने आ रहे हैं कप्तान के रूप में।

Image

दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान कौन होगा? (BCCI/IPL)

Photo : Twitter

Who will be Delhi Capitals captain in IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले कई टीमों के सामने कप्तान को लेकर समस्या आ रही है। सनराइजर्स हैदराबाद ने तो गुरुवार को इसका हल निकाल लिया और दक्षिण अफ्रीकी धुरंधर एडेन मार्करम को अपना नया कप्तान चुन लिया। अब बारी है दिल्ली कैपिटल्स की जिनके नियमित कप्तान ऋषभ पंंत कार दुर्घटना के बाद उपचार करा रहे हैं और वो आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? दो खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं।

खबरों के मुताबिक आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई के लिए दो नाम जो सामने आ रहे हैं, वो हैं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर जो हाल में टेस्ट सीरीज में चोटिल होकर स्वदेश लौट गए हैं। वहीं, दूसरा नाम है भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल का जो लगातार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो डेविड वॉर्नर अगर फिर रहे को कप्तानी उनको सौंपी जा सकती है जबकि अक्षर पटेल उपकप्तान बनाए जा सकते हैं।

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने हाल ही में क्रिकेट ऑपरेशंस के निदेशक के रूप में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हैं, और उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेलेंगे। उन्होंने जनवरी में रिपोर्ट्स से कहा था कि, "ऋषभ पंत आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ संपर्क में हूं। ये आईपीएल टीम के लिए काफी अच्छा होगा। हम अच्छा करेंगे लेकिन ऋषभ पंत की चोट दिल्ली कैपिटल्स को नुकसान तो पहुंचाएगी।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article