DAS vs JK Lanka Premier League 2024 Live Telecast, Where to Watch LPL Matches India: लंका प्रीमियर लीग में आज (03 जुलाई 2024) दूसरा डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। डबल हेडर के पहले मुकाबले में दो धाकड़ टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में सबसे सफल टीम जाफना किंग्स का सामना दांबुला किंग्स से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, क्योंकि दोनों टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। जाफना किंग्स को अपने पहले मुकाबले में गैल मार्वल्स से 5 विकेट से हार मिली थी, जबकि दांबुला सिक्सर्स को अपने पहले मुकाबले में कैंडी फाल्कन्स से 6 विकट से हार मिली थी। आज के मुकाबले में किसी एक टीम का जीत का खाता खुल जाएगा।
दोनों टीमों के पिछले सीजन के प्रदर्शन को देखें तो जाफना किंग्स को 8 मैचों में से 3 मुकाबले में जीत और 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर रही थी। वहीं, दांबुला सिक्सर्स की टीम को 8 मैचों में से 6 मुकाबले में जीत मिली थी और सिर्फ दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 12 अंक के साथ टेबल में टॉप पर थी।
जाफना किंग्स और दांबुला किंग्स का मुकाबला कब से खेला जाएगा? (DAS vs JK Lanka Premier League 2024 Match Date)
जाफना किंग्स और दांबुला किंग्स का मुकाबला बुधवार (03 जुलाई 2024) को खेला जाएगा।
जाफना किंग्स और दांबुला किंग्स का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (DAS vs JK Lanka Premier League 2024 Match Time)
जाफना किंग्स और दांबुला किंग्स मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3.00 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
जाफना किंग्स और दांबुला किंग्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (DAS vs JK Lanka Premier League 2024 Match Venue)
जाफना किंग्स और दांबुला किंग्स का मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
जाफना किंग्स और दांबुला किंग्स मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (DAS vs JK Lanka Premier League 2024 Match Live Telecast)
जाफना किंग्स और दांबुला किंग्स मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
जाफना किंग्स और दांबुला किंग्स को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (DAS vs JK Lanka Premier League 2024 Match Live Streaming)
जाफना किंग्स और दांबुला किंग्स मुकाबले को आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
