क्रिकेट

NZ vs WI: खास क्लब में शामिल हुआ कीवी का यह बल्लेबाज, चौथे टी20 में हासिल की खास उपलब्धि

NZ vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल खास क्लब में शामिल हो गए। उन्हें सर्वाधिक सफलता वनडे क्रिकेट में मिली है। 55 मैचों की 50 पारियों में उन्होंने 51.60 की औसत लगभग 93 की स्ट्राइक रेट से 2,219 रन बनाए हैं।

daryl mitchell

डेरिल मिचेल (साभार-ANI)

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने उस वक्त एक बड़ी उपलब्धि हासिल की जब उन्होंने 6,000 क्लब में एंट्री कर ली। इस मैच में उन्होंने 24 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। अब मिचेल के नाम 176 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की 183 पारी में 39.42 की औसत से 6,032 रन हो गए हैं, जिसमें 11 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 190 है।

न्यूजीलैंड के ऑलफॉर्मेट खिलाड़ी हैं मिचेल

डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के ऑलफॉर्मेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने 88 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 27.00 की औसत और 138.80 की स्ट्राइक रेट से 1,674 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आठ अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 72 रन नाबाद रहा है। उन्हें सर्वाधिक सफलता वनडे क्रिकेट में मिली है। 55 मैचों की 50 पारियों में उन्होंने 51.60 की औसत लगभग 93 की स्ट्राइक रेट से 2,219 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134 रन है। मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए 33 टेस्ट की 53 पारियों में 44.56 की औसत से 2,139 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 15 अर्धशतक शामिल है। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 190 रन है।

न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने के मामले में मिचेल 15वें पोजिशन पर हैं। इस लिस्ट में टॉप पर केन विलियमसन हैं। विलियमसन ने 373 मैचों में 48.37 की औसत से 19,107 रन बनाए हैं, जिसमें 48 शतक और 102 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 251 है।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।

लेटेस्ट न्यूज

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर Author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article