क्रिकेट

डेरेन सैमी ने भी उठाया सवाल, ये है टी20 विश्व कप में भारत की हार का बड़ा कारण

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 14, 2022, 02:28 PM IST

Darren Sammy on Indians not playing in foreign league: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2022 में हारकर बाहर होने के बाद उसको लेकर तमाम तरह के सवाल उठे हैं। ऐसा ही एक सवाल है भारतीय खिलाड़ियों का विदेशी लीग में ना खेलना। अब वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने ये सवाल उठाया है।

Image

डेरेन सैमी

Photo : Twitter

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो जाने के बाद एक सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या विदेशी टी20 लीग में ना खेलने का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा है? दरअसल, तमाम अन्य देशों के खिलाड़ी बिग बैश लीग जैसी विदेशी टी20 लीग में हिस्सा लेते हैं जिससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया व अन्य देेशों की पिचों व माहौल का अच्छा अनुभव होता है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के साथ ऐसा नहीं होता। यही सवाल कोच राहुल द्रविड़ से भी पूछा गया था लेकिन उन्होंने बीसीसीआई के फैसले के बचाव किया। अब वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने भी यही मुद्दा उठाया है।

डेरेन सैमी ने कहा है कि भारतीय क्रिकेटरों का विदेशी लीग में नहीं खेलना भी टी20 विश्वकप में उनके खराब प्रदर्शन की एक बड़ी वजह है। गौरतलब है कि बीसीसीआई का नियम है जिसके तहत भारत के किसी भी सक्रिय खिलाड़ी को विदेशी टी20 लीग में खेलने की अनुमति नहीं है।

वेस्टइंडीज को 2012 और 2016 में टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले सैमी ने कहा कि इंग्लैंड को उसके खिलाड़ियों के विदेशी लीग विशेषकर ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश में खेलने का फायदा मिला।

सैमी ने आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा,‘‘विश्व भर की टी20 लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों ने वास्तव में अपनी चमक बिखेरी। आप भारत को देखिए जिसकी सबसे बड़ी टी20 लीग है लेकिन उसके खिलाड़ियों को उन खिलाड़ियों जैसा अनुभव नहीं है जो विश्व भर में विभिन्न लीग में खेल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन जैसे खिलाड़ियों को देखें जो कि बिग बैश में खेलते हैं। यह कोई संयोग नहीं है कि उन्होंने (इंग्लैंड) ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया। इंग्लैंड की टीम सबसे संपूर्ण टीम थी और वे चैंपियन बनने के सच्चे हकदार थे। उन्होंने सभी दबाव वाले मैचों में दिखाया कि उनके पास सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर टीम है।’’

इंग्लैंड ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर टी20 विश्वकप का खिताब जीता। वह एकमात्र टीम है जिसके पास एक ही समय में वनडे और टी20 विश्व कप के खिताब हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article