क्रिकेट

वेस्टइंडीज के कोच पर लगा जुर्माना, अंपायर के फैसले पर उठाया था सवाल

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के दौरान वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने तीसरे अंपायर के फैसले पर सवाल उठाया था। अब आईसीसी ने उन पर जुर्माना लगाया है। पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 159 रन से अपने नाम किया था।

Image

डैरेन सैमी (साभार-ICC)

वेस्टइंडीज के कोच डैरन सैमी पर बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान टीवी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के कारण मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सैमी ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में तीसरे अंपायर के फैसलों की आलोचना की थी और निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के फैसलों में निरंतरता की मांग की थी।

सैमी ने निराशा व्यक्त की थी कि होल्डस्टॉक का विकेट के पीछे कैच के लिए भेजे गए दो एक जैसे मामलों में फैसला अलग-अलग था। इसमें ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड को नॉट आउट दिया गया था, जबकि वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई हॉप को आउट करार दिया गया था। वेस्टइंडीज के कोच ने मेजबान टीम के कप्तान रोस्टन चेज और ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन से जुड़े एलबीडब्ल्यू रेफरल का भी जिक्र किया था।

वेस्टइंडीज के टेस्ट टीम के कोच के रूप में अपने पहले टेस्ट में 41 वर्षीय सैमी ने मैच अधिकारी के प्रति सार्वजनिक आलोचना या अनुचित टिप्पणी के लिए आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोष स्वीकार किया जिसके बाद औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 159 रन से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की। दूसरा टेस्ट गुरुवार को ग्रेनेडा में शुरू होगा। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने हर क्षेत्र में अच्छा काम किया। बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड ने दोनों पारी में अर्धशतक लगाया तो गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने मोर्चा संभालते हुए 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीड के बल्लेबाजों को कुछ करने का मौका नहीं दिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!