क्रिकेट

CSK vs SRH Match Toss Update: आज का टॉस कौन जीता, चेन्नई और हैदराबाद का मुकाबला

CSK vs SRH Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला है। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा। इस मैदान पर आजतक हैदराबाद की टीम नहीं जीत पाई है। यहां चेन्नई के खिलाफ खेले गए सभी 5 मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

Image

आज का टॉस कौन जीता (चेन्नई और हैदराबाद का मुकाबला)

CSK vs SRH Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला होना है। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक में खेला जाएगा, जहां आज तक हैदराबाद की टीम सीएसके के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाई है। दोनों टीमों के पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है और दोनों प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। दोनों टीमों के लिए यह 9वां मुकाबला है और अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में केवल 2 में वह जीत दर्ज कर पाई है। बेहतर नेट रन रेट के कारण हैदराबाद 9वें और एकदम आखिर यानी 10वें पायदान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

क्या कहते हैं चेपॉक के आंकड़े

इस मैदान पर अब तक कुल 89 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 52 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है और 37 मैच पीछा करने वाली टीम जीती है। दो मुकाबला यहां टाई रहा है। हैदराबाद और चेन्नई इस मैदान पर 5 बार भिड़ी है और हर बार बाजी चेन्नई ने मारी है। ऐसे में हैदराबाद के सामने इस ट्रेंड को बदलने की बड़ी चुनौती है।

सीएसके बनाम एसआरएच टॉस का समय (CSK vs SRH Toss Time)

सीएसके बनाम एसआरएच के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

सीएसके बनाम एसआरएच टॉस की जगह (CSK vs SRH Toss Venue)

सीएसके बनाम एसआरएच के बीच आज का मुकाबला चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

सीएसके बनाम एसआरएच आज का टॉस किसने जीता (CSK vs SRH Toss Win Today)

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

हैदराबाद और चेन्नई की प्लेइंग इलेवन-

चेन्नई की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (सी), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी

हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन- शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुडा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article