क्रिकेट

IPL 2023, CSK vs SRH Pitch Report, Weather: चेन्नई-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 21, 2023, 06:31 PM IST

IPL 2023, CSK vs SRH Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (21 April 2023) जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले जाने वाले आईपीएल के 29वें मुकाबले के दौरान कैसा होगा पिच और मौसम का हाल।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद पिच और वेदर रिपोर्ट

IPL 2023, CSK vs SRH Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 के 29वें मुकाबले में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और एडेन मार्करम की कप्तानी वाली सनराजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होगी। चेन्नई सुपर किंग्स की अपने घरेलू मैदान पर तूती बोलती है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई में सीएसके ने 70 प्रतिशत मैच जीते हैं।

ऐसे में यहां की परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बिठाने में मेहमान टीमों को परेशानी होती है और चेन्नई घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाती है। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्रवार को कैसा होगा चेन्नई के चेपक स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल?

कैसी होगी चेन्नई की पिच रिपोर्ट? (CSK vs SRH Pitch Report)

चेन्नई में मौजूदा सीजन में दो मैच खेले गए हैं इन दो मैचों में बल्लेबाजी के माकूल विकेट देखे गए हैं। जहां स्पिनर्स भी सफल रहे हैं। चेन्नई की पिच बार फिर स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो रही है। दो मैच में स्पिनर्स के खाते में 16 विकेट गए हैं। ये विकेट भी उन्होंने 8.16 की इकोनॉमी से लिए हैं। वहीं तेज गेंदबाजों ने इस दौरान 11 विकेट 10.66 के औसत से चटकाए हैं। तेज गेंदबाज चेन्नई के विकेट पर महंगे साबित हुए हैं और शुक्रवार को भी ऐसा ही होने की संभावना है। ऐसे में टीमें एक बार फिर स्पिनर्स पर भरोसा जताएंगी।

आज कैसा होगा चेन्नई का मौसम? (Chennai Weather Today)

चेन्नई का मौसम आम तौर पर इन दिनों गर्म और उमस भरा रहता है। ऐसे मौसम में शाम के वक्त खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिलती है लेकिन ऐसी परिस्थितियों में खेलना आसान नहीं होता है। ऐसा ही मौसम एक बार फिर चेन्नई में सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत के दौरान देखने को मिलेगा। 21 अप्रैल को चेन्नई का मौसम गर्म रहेगा। दोपहर में तापमान अधिकतम 36 डिग्री तक होगा। शाम के वक्त जब मैच शुरू होगा तब तापमान में गिरावट आएगी और सात बजे 32 डिग्री से होते हुए रात 11 बजे तक 31 डिग्री तक पहुंच जाएगा। ह्यूमीडिटी 85 प्रतिशत तक रहेगी और बारिश की किसी भी तरह से आशंका नहीं है। 15 से 32 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जो थोड़ी राहत लोगों को दे सकती है।
नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article