CSK Vs PBKS Highlights: पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
CSK Vs PBKS Highlights: पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पारी के दम पर पंजाब के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा। गायकवाड़ ने 48 गेंद में 62 रन की पारी खेली। गायकवाड़ के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 29 रन की पारी खेली। हर बार की तरह इस मैच में भी चेपॉक में फैंस को धोनी की बैटिंग देखने को मिला। आखिरी ओवर में 13 रन सहित उन्होंने 11 गेंद पर 14 रन बनाए।
चेन्नई ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की। रुतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे ने पावरप्ले में मिलकर 55 रन बटोरे। इसमें दोनों खिलाड़ियों का योगदान बराबरी का रहा।
Check: IPL Ank Talika Latest Updates Here | CSK Vs PBKS Pitch Report Today IPL Match in Hindi | PBKS Vs CSK Dream11 Prediction Today IPL Match
चेन्नई की टीम की प्लेइंग इलेवन (CSK Playing 11 Today IPL Match)- अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, रिचर्ड ग्लीसन, मुस्तफिजुर रहमान
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन (PBKS Playing 11 Today IPL Match) - जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), राइली रुसो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत ब्रार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
