चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स का मैच

इंडियन प्रीमियर लीग का 49वां मैच आज पंजाब और चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा। चुने CSK vs PBKS आज की बेस्ट ड्रीम 11 टीम

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबला
  • चेपॉक में खेला जाएगा मैच
  • मैच से पहले यहां जानें ड्रीम इलेवन टीम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 49वां आज चेन्नई सुपर किंग्स औऱ पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के होमग्राउंड एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम जीत कर यहां पहुंची है और उसके हौसले बुलंद हैं। चेन्नई ने जहां सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रन से हराया था तो वहीं पंजाब किंग्स(PBKS) ने कोलकाता को ऐतिहासिक रन चेज कर 8 विकेट से पटखनी दी थी चेन्नई की तरफ से धोनी के अलावा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) पर सभी की निगाहें होंगी क्योंकि उन्हें टी20 विश्व कप 2024 की टीम में नहीं चुना गया है। उनके अलावा शिवम दुबे (Shivam Dube), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) और पिछले मैच के स्टार बॉलर तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) से फिर उम्मीदें होंगी। वहीं, पंजाब किंग्स की बात करें तो इस टीम में कप्तान शिखर धवन लौटेंगे या नहीं अब भी स्पष्ट नहीं है। उनकी गैरमौजूदगी में कप्तान सैम करन (Sam Curran) के अलावा आशुतोष सिंह (Ashutosh Singh) और जॉनी बेरिस्टो (Jonny Bairstow) पर निगाहें रहेंगी। चेपॉक की पिच गेंदबाजों के लिए खूब मददगार रहती है।

ipl 2024 CSK vs PBKS dream11 prediction.

चेन्नई और पंजाब मैच की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

प्वाइंट्स टेबल में CSK and PBKS दोनों टीम

End of Feed