क्रिकेट

CSK vs PBKS Dream11 Prediction: चेन्नई और पंजाब का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

CSK vs PBKS Dream11 Prediction, Chennai Super Kings vs Punjab Kings Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से होने वाला है। इस मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम कैसी हो सकती है और किन खिलाड़ियों को कप्तान बनाना सही रहने वाला है।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम

CSK vs PBKS Dream 11 Prediction Chennai Super Kings vs Punjab Kings Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 49वें मुकाबले में दो दमदार टीमों के बीच मैच खेला जाने वाला है। इसमें एक तरफ जहां चेन्नई सुपर किंग्स होने वाली है वहीं दूसरी ओर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही पंजाब किंग्स रहने वाली है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास है। इस मैच का आय़ोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जा रहा है। इन दोनों टीमों का प्रदर्शन इस साल विपरित रहा है। एक तरफ जहां पंजाब किंग्स की टीम ने 9 में से 6 मैच जीत लिए हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10 में से केवल 2 मैच जीत पाई है।

चेन्नई की टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार उसे यहां मुंह की खानी पड़ रही है। उसकी टीम अभी तक यहां के विकेट का सही अनुमान लगाने में नाकाम रही है।चेन्नई ने स्पिनर नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसकी लय गड़बड़ा गई और उसे अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने अच्छी शुरुआत को लगातार बरकरार रखा है और वे प्लेऑफ के करीब आते नजर आ रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम

रोलखिलाड़ी
विकेटकीपरप्रभसिमरन सिंह
बैटरश्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, प्रियांश आर्य, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे
ऑलराउंडररवींद्र जड़ेजा, मार्को जानसन
गेंदबाजखलील अहमद, अर्शदीप सिंह, नूर अहमद
कप्तानप्रियांश आर्य
उप-कप्तानरवींद्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम

रोलखिलाड़ी
विकेटकीपरप्रभसिमरन सिंह
बैटरश्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, प्रियांश आर्य, आयुष म्हात्रे
ऑलराउंडररवींद्र जड़ेजा, ग्लेन मैक्सवेल, सैम कुरेन
गेंदबाजअर्शदीप सिंह, नूर अहमद, मथीशा पथिराना
कप्तानआयुष म्हात्रे
उप-कप्तानश्रेयस अय्यर

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच के स्क्वॉड (CSK vs PBKS Squads)

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, आयुष म्हात्रे, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस। श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, आरोन हार्डी, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article