क्रिकेट

धोनी और जडेजा के बीच मतभेदों की खबरों पर बोले CSK के अधिकारी, जानिए क्या कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2023, 08:08 PM IST

CSK CEO on Dhoni-Jadeja rift rumours: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीता और इस पांचवें खिताब के साथ मुंबई इंडियंस के सर्वाधिक खिताब जीतने की बराबरी कर ली। आईपीएल 2023 के अभियान के दौरान धोनी और जडेजा के बीच मतभेद की अफवाहें भी उड़ी थीं। अब टीम के सीईओ कासी विश्वनाथन ने इस पर सफाई पेश की है।

Image

रविन्द्र जडेजा और एम एस धोनी (BCCI)

MS Dhoni and Ravindra Jadeja: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने एम एस धोनी की कप्तानी में एक और शानदार खिताबी जीत को अंजाम दिया। ये सीएसके के पांचवां आईपीएल खिताब रहा जिसके साथ ही उन्होंने सर्वाधिक खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम की बराबरी कर ली। टूर्नामेंट के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अंतिम गेंद पर चौका जड़कर जीत दिलाने वाले ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच मतभेद की खबरें भी आती रहीं थी, लेकिन जब जीत के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया तो तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई। अब CSK के सीईओ ने भी इस पर सफाई दी है।

आईपीएल के लीग स्टेज के दौरान दिल्ली में खेले गए दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में ऐसी कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसमें लगा कि मैदान पर धोनी और जडेजा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। धोनी जडेजा के कान में कुछ कह रहे थे और फिर सोशल मीडिया पर उन नजारों के तमाम मतलब निकाले जाने लगे और दोनों के बीच मतभेद की अफवाहें बढ़ती चली गईं। इसके बाद जडेजा के एक ट्वीट और बाद में उनकी पत्नी के एक ट्वीट के भी मतलब निकाले जाने लगे और अफवाहों की इस आग को हवा मिल गई।

अब चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत करते हुए कहा, "ये सब गेम का हिस्सा है। उस मैच के बाद लोगों ने ऑनलाइन वीडियो देखे और समझने लगे कि मैं जडेजा को समझा रहा हूं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। मैं बस उससे मैच के बारे में बात कर रहा था। हमारे बीच और कोई चर्चा नहीं हुई थी। सभी को टीम के माहौल के बारे में पता होता है कि जो कुछ ड्रेसिंग रूम में होता है, उसे बाहर नहीं जाना चाहिए। कोई समस्या नहीं है। उसके (जडेजा) दिल में धोनी के लिए हमेशा से सम्मान रहा है। फाइनल के बाद भी उसने कहा था कि- ये पारी मैं धोनी को समर्पित करता हूं। इस तरह वो धोनी का सम्मान करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article