रुड़की: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को रुड़की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई और हादसे के तत्काल बाद धूं-धूं करके जल उठी। हादसा इतना भयंकर था कि ऋषभ पंत का जीवित बचना अपने आप में चमत्कार है।
दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामना
ऐसे में अब दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। जिसे देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर एक तरफ से दूसरी तरफ चली गई। जब हादसा हुआ तब सुबह के 5:27 बजे थे। हादसा इतना खतरनाक था कि कार मिनटों में जलकर खाक हो गई।
हादसे के बाद ऋषभ पंत रोड पर पड़े रहे जिन्हें पास की गाड़ियों से बाहर आकर लोगों ने बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें रुड़की अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मैक्स देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया। संभावना है कि उन्हें ईलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया जा सकता है। उत्तराखंड सरकार ने उनका ईलाज का पूरा खर्च उठाने का ऐलान किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एयरएंबुलेंस तैयार रखने के आदेश भी दिए हैं।
