क्रिकेट

IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट से पहले दिवंगत फिल ह्यूज को श्रद्धांजलि देगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

Phillip Hughes 10th Death Anniversary: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिवंगत फिल ह्यूज को उनके देहांत की दसवीं बरसी पर श्रद्धांजलि देने का प्लान बनाया है। जानिए आयोजित होंगे कौन से कार्यक्रम?

Image

फिल ह्यूज (साभार Twitter)

पर्थ: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व क्रिकेटर फिलीप ह्यूज के देहांत की 10वीं बरसी पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले उन्हें श्रृद्धांजलि देना शामिल है।

शेफील्ड शील्ड के दौरान खिलाड़ी बांधेंगे बांह पर काली पट्टी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी तीन शेफील्ड शील्ड मैचों के दौरान भी उन्हें श्रृद्धांजलि देगा जब खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेंगे और झंडे आधे झुके रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिये 26 टेस्ट खेल चुके ह्यूज अपने 26वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले 2014 में मैदान पर एक घरेलू मैच के दौरान बाउंसर लगने से इस दुनिया में नहीं रहे।

सीन एबॉट की बाउंसर लगी थी सिर पर

सिडनी क्रिकेट मैदान पर सीन एबॉट का बाउंसर उनके सिर पर लगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली ने कहा,'हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि ह्यूज का परिवार इसे लेकर सहज रहे और हम उनके जीवन और असाधारण उपलब्धियों का जश्न सही तरीके से मना सकें।' खेल के चौथे दिन उनकी याद में एक मिनट का मौन भी रखा जायेगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article