क्रिकेट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कर सकता है डेविड वॉर्नर की कप्तानी पर लगा प्रतिबंध

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 05:56 PM IST

डेविड वॉर्नर पर बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद कप्तानी करने पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटाने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया विचार कर रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके वनडे टीम का कप्तान बनाए जाने की संभावना बढ़ गई है।

Image

David-Warner

सिडनी: दक्षिण अफ्रीका में साल 2018 में हुए बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद डेविड वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कप्तानी करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे में आरोन फिंच के वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद वनडे टीम के कप्तान का पद खाली है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया नए कप्तान की तलाश में जुटा है।

वॉर्नर हैं वनडे कप्तानी के हैं दावेदार

अब खबर आ रही है कि डेविड वॉर्नर पर कप्तानी करने पर लगे आजीवन प्रतिबंध हटाने को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निदेशक विचार कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। करियर के सौ टी20 और सौ टेस्ट मैच खेलने के करीब पहुंचे वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम की कप्तानी के दावेदार हैं। वह हालांकि मौजूदा नियमों के तहत कप्तानी नहीं कर सकते।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सीए को नियमों में बदलाव करना होगा ताकि वॉर्नर पर लगा प्रतिबंध हटाया जा सके। होबार्ट में शुक्रवार को होने वाली बैठक में निदेशक इस पर बात करेंगे।' सीए के चेयरमैन लाचलान हेंडरसन के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि जरूरत पड़ने पर नियमों में बदलाव किया जायेगा।

अनुभवी कप्तान चाहते है बोर्ड, अगले साल है विश्व कप

आरोन फिंच के वनडे क्रिकेट से संन्यास के ऐलान के बाद से 35 वर्षीय डेविड वॉर्नर को आगामी वनडे विश्व कप से पहले टीम का नया कप्तान बनाए जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं लेकिन उनकी राह का रोड़ा प्रतिबंध बन रहा है। ऐसे में वॉर्नर ने प्रतिबंध हटाने के बारे में बोर्ड से बात करने का फैसला किया था। अब उनकी मेहनत रंग लाई है और कप्तानी के लिए कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के बाद बोर्ड ने वॉर्नर के लिए दरवाजे खोलने का फैसला किया है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article