क्रिकेट

बांग्लादेश के खिलाफ बदस्तूर जारी रहा पुजारा जी के बल्ले के जादू, लेकिन शतक से फिर चूके

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 14, 2022, 09:40 PM IST

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों में चेतेश्वर पुजारा का शानदार प्रदर्शन बदस्तूर जारी रहा। लेकिन एक बार फिर वो अपनी फेवरेट टीम के खिलाफ शतक जड़ने से चूक गए।

Image

Cheteshwar-Pujara

चटगांव: भारत और बांग्लादेश के बीच चटगांव में बुधवार से शुरू हुए सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 278 रन का स्कोर खड़ा किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने एक समय 3 विकेट महज 48 रन पर गंवा दिए थे। ऐसे में मैच के लिए टीम इंडिया के उपकप्तान बनाए गए अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी की और 90 रन बनाकर आउट हुए।

टीम इंडिया को मुश्किल से उबारा, शतक से चूके

चेतेश्वर पुजारा ने केएल राहुल, शुभमन गिल और विराट कोहली के आउट होने के बाद एक छोर संभाला। उन्होंने पहले तो पंत के साथ पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 64 (73) और श्रेयस अय्यर के साथ 149 (317) रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। पुजारा ने 125 गेंद में अपना अर्धशतक 6 चौकों की मदद से पूरा किया। हालांकि वो अपना 19वां टेस्ट शतक पूरा करने से चूक गए। उन्हें ताइजुल इस्लाम ने बोल्ड कर दिया।

बांग्लादेश के खिलाफ फिर चला बल्ला

पुजारा भले ही शतक पूरा नहीं कर सके लेकिन उनका शानदार प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों में जारी रहा। पुजारा ने बांग्लादेश के खिलाफ लगातार पांचवीं टेस्ट पारी में पांचवां अर्धशतक जड़ा। वो बांग्लादेश के खिलाफ 83, 54*, 54, 55 और 90 रन की पारी खेल चुके हैं। अबतक खेले 4 टेस्ट की 5 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 84 के औसत और 54.63 के स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उनका टेस्ट में बल्लेबाजी औसत सर्वश्रेष्ठ है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article