क्रिकेट

पूर्व सेलेक्टर को आई भगवान की याद, लिखा-कोई उम्मीद नहीं बची है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2023, 07:36 PM IST

बीसीसीआई के पूर्व सेलेक्टर चेतन शर्मा ने एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्हें फरवरी में एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने कई खिलाड़ियों पर फिटनेस साबित करने का लेकर कई तरह के आरोप लगाए थे।

Image

चेतन शर्मा, पूर्व सेलेक्टर बीसीसीआई (साभार-IPL/BCCI)

पूर्व सेलेक्टर चेतन शर्मा का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उन्हें बीते फरवरी महीने में एक निजी चैनल (जी-न्यूज) द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद मुख्य चयनकर्ता का पद छोड़ना पड़ा था। उस स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या जैसे बड़े खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

अब लगभग ढाई महीने बाद उनका एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। ट्वीट में उन्होंने लिखथा है कि जिंदगी बहुत कठिन हो चुकी है। अपने आस-पास के लोगों से कोई उम्मीद नहीं रह गई है। उम्मीद है माता रानी हम पर कृपा करेंगी।

स्टिंग ऑपरेशन में मे क्या था?

चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन में उन्होंने जसप्रीत बुमराह सहित कई क्रिकेट खिलाड़ियों के फिटनेस पर सवाल उठाया था। उन्होंने कई खिलाड़ियों के बारे में ये भी दावा किया था कि वह टीम मे वापसी करने के लिए और अपने आप को पूरा फिट दिखाने के लिए इंजेक्शन का सहारा भी लेते हैं। इसके अलावा उन्होंने चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह को लेकर भी कई खुलासे किए थे।

उन्होंने कहा था 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी को लेकर उनके और टीम मैनेजमेंट की राय बिल्कुल अलग-अलग थी। इतना ही नहीं, उन्होंने विराट कोहली और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के विवाद को लेकर भी कई तरह की बातें बताई थी। जिसका वीडियो बाहर आने के बाद उन पर कार्रवाई की गई थी। अब जब लगभग ढाई महीने हो गए हैंं तब चेतन शर्मा का दर्द छलका है और वह अपनी मौजूदा स्थिति के बारे में बताने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लगता नहीं है कि इतनी आसानी से उनकी वापसी होने वाली है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article