क्रिकेट

Chennai Release Player: बेन स्टोक्स सहित इन खिलाड़ियों की हुई CSK से छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Chennai Release Player: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल ऑक्शन से पहले 8 खिलाड़ी को रिलीज किया। इन खिलाड़ियों की सूची में बेन स्टोक्स जैसा बड़ा नाम शामिल है। स्टोक्स के अलावा ड्वेन प्रिटोरियस जैसे खिलाड़ियों को साथ भी चेन्नई ने इस बार छोड़ दिया।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स (साभार-CSK)

CSK IPL 2024 Retained and Released Players List: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) से पहले 8 खिलाड़ी को रिलीज किया है। इसके अलावा उसने 19 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। हर बार की तरह एमएस धोनी को लेकर अटकलों पर भी विराम लग गया है। धोनी लगातार 15वीं बार येलो जर्सी में कप्तानी करते नजर आएंगे।

चेन्नई द्वारा रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा 8 खिलाड़ी को रिलीज किया गया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम बेन स्टोक्स का है। बेन स्टोक्स के अलावा ड्वेन प्रिटोरियस, आईपीएल से संन्यास ले चुके अंबाती रायडू और काइल जेमिसन वो बड़े नाम हैं जो चेन्नई की ओर से रिलीज किए गए हैं।

चेन्नई के रिलीज खिलाड़ी (CSK Released Player List)

बेन स्टोक्स

ड्वेन प्रेटोरियस

अंबाती रायुडू

सीसानाडा मगाला

काइल जैमिसन

भगत वर्मा

सेनापति

आकाश सिंह

चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन खिलाड़ी

एमएस धोनी, डेवॉन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शेख रशिद, रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, मोईन अली, शिवम दुबे, निशांत सिंधु, अजय मंडल, राजवर्धन हेंगरगेकर, दीपक चाहर, महेश तीक्ष्णा, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, मथीसा पाथिराना

चेन्नई सुपर किंग्स के पास अब 32.1 करोड़ रुपये पर्स में बचे हैं और उन्हें 6 स्लॉट को भरना है।

End of Article