क्रिकेट

Champions Trophy 2025 के शेड्यूल को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कब हो सकता है जारी

आईसीसी जल्दी ही पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के आधिकारिक कार्यक्रम का ऐलान कर सकती है। जानिए कब हो सकती है घोषणा?

Image

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(साभार ICC)

लाहौर: पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित होने जा रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में होना है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम के भाग लेने के लिए पाकिस्तान दौरे पर जाने को लेकर स्थिति अबतक स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में टूर्नामेंट में आधिकारिक कार्यक्रम के ऐलान को लेकर बड़ा अपडेट आया है। पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अगले सप्ताह टूर्नामेंट का आधिकारिक तौर पर शेड्यूल जारी हो सकता है।

आईसीसी का प्रतिनिधि मंडल करेगा पाकिस्तान दौरा

आईसीसी का प्रतिनिधिमंडल 10 से 12 नवंबर के बीच पाकिस्तान दौरा करके चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चल रही तैयारियों का मुआयना करने जा रहा है। इस दौरान माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम जारी किया जा सकता है। पीसीबी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक 8 टीमों वाले इस टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच लाहौर, कराची और रावलपिंडी में होना है। टूर्नामेंट का आगाज कराची में होना फाइनल मुकाबला लाहौर में खेला जाना प्रस्तावित है। फाइनल के लिए रिजर्व डे का भी प्रावधान रखा गया है।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्रस्तावित कार्यक्रम

क्रमांकतारीखटीम1टीम2वेन्यू
119, फरवरी 2025न्यूजीलैंडपाकिस्तानकराची
220, फरवरी 2025बांग्लादेशभारतलाहौर
321, फरवरी 2025अफगानिस्तानदक्षिण अफ्रीकाकराची
422, फरवरी 2025ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडलाहौर
523, फरवरी 2025न्यूजीलैंडभारतलाहौर
624, फरवरी 2025पाकिस्तानबांग्लादेशरावलपिंडी
725, फरवरी 2025अफगानिस्तानइंग्लैंडलाहौर
826, फरवरी 2025ऑस्ट्रेलियादक्षिण अफ्रीकारावलपिंडी
927, फरवरी 2025बांग्लादेशन्यूजीलैंडलाहौर
1028, फरवरी 2025अफगानिस्तानऑस्ट्रेलियारावलपिंडी
111, मार्च 2025पाकिस्तानभारतलाहौर
122, मार्च 2025दक्षिण अफ्रीकाइंग्लैंडरावलपिंडी
135, मार्च 2025टीबीसीटीबीसीकराची
146, मार्च 2025टीबीसीटीबीसीरावलपिंडी
159, मार्च 2025टीबीसीटीबीसीलाहौर

लाहौर में खेले जाएंगे सबसे ज्यादा मैच

टूर्नामेंट के मैच तीन वेन्यू लाहौर, रावलपिंडी और कराची में खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। जिसमें फाइनल भी शामिल है। वहीं कराची में टूर्नामेंट का आगाज होगा और साथ ही पहला सेमीफाइनल मुकाबला इसी मैदान पर होंगे। रावलपिंडी में दूसरे सेमीफाइनल सहित कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article