क्रिकेट

ICC World Test Championship 2023 Points Table: बॉक्सिंग डे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की हार का हुआ टीम इंडिया को फायदा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 29, 2022, 10:34 AM IST

ICC World Test Championship 2023 Points Table: सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी और 182 रन के अंतर से करारी हार ने दक्षिण अफ्रीका की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका दिया है। इस हार ने भारतीय टीम की लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को प्रबल कर दिया है।

Image

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट सिडनी

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को सिडनी में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 182 के अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-0 के अंतर से कब्जा कर लिया है। लगातार दो मैच में हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को तगड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट सीरीज की सीरीज 2-0 से जीतने के बाद भारतीय टीम की स्थिति दूसरे पायदान पर और मजबूत हो गई है।

टॉप पर मजबूत हुए कंगारू

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह तकरीबन पक्की कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 5 सीरीज में खेले 14 टेस्ट मैच में 10 में जीत दर्ज की है जबकि 1 मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 3 मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में 132 अंक और 78.57 जीत प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर काबिज है।
Points-Table-WTC

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल

चौथे पायदान पर खिसका दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीकी टीम लगातार दो टेस्ट मैच में हार के साथ दूसरे से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। 5 सीरीज में 6 जीत और 6 हार द. अफ्रीका को मिली है। उसके खाते में 50 जीत प्रतिशत के साथ कुल 72 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर सीरीज के तीसरे टेस्ट में भी उसे हार का सामना करना पड़ा तो उसके फाइनल के रास्ते पूरी तरह बंद हो जाएंगे।

दूसरे पायदान पर मजबूत हुई टीम इंडिया

टीम इंडिया 5 सीरीज में खेले 14 टेस्ट में 8 जीत, 4 हार और 2 ड्रॉ के साथ कुल 99 अंक हासिल किए। भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 58.93 प्रतिशत है। श्रीलंका की की टीम 53.33 जीत प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर है। भारतीय टीम की स्थिति अंक तालिका में मजबूत हो गई है। अब उसकी किस्मत उसके हाथ में है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से होगा फैसलाभारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को अपनी आखिरी सीरीज एक दूसरे के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर खेलनी है। 4 मैच की सीरीज से ही फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का अंतिम फैसला होगा। घर की शेर कही जाने वाली टीम इंडिया के लिए यह फायदे का सौदा है। अगर सीरीज टीम इंडिया जीतने में कामयाब होती है तो लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री कर लेगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article