क्रिकेट

IND vs SL 1st ODI: साल की पहली वनडे जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा कहा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 10, 2023, 10:35 PM IST

Rohit Sharma post-match statement, IND vs SL 1st ODI: टीम इंडिया ने साल 2023 का पहला वनडे 67 रनों से जीतते हुए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मैच में 83 रनों की पारी खेलने वाले कप्तान रोहित शर्मा काफी दिनों बाद बेहद खुश नजर आए। जानिए मैच के बाद उन्होंने क्या कुछ कहा।

Image

रोहित शर्मा और दासुन शनाका (AP)

India vs Sri Lanka 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 67 रनों से जीत दर्ज की और भारतीय क्रिकेट टीम ने इसी के साथ ना सिर्फ साल 2023 की पहली वनडे जीत दर्ज की बल्कि तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त भी बना ली। मैच के स्टार रहे विराट कोहली (113) जिन्होंने अपने वनडे करियर का 45वां शतक जड़ा। लेकिन उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा के 83 रन और शुभमन गिल के 70 रनों का भी अहम योगदान रहा जिसके दम पर भारत 373 रन जैसे विशाल स्कोर तक पहुंच सका। मैच के बाद रोहित शर्मा ने इन तमाम मुद्दों पर खुलकर बात रखी।

मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह टीम की बल्लेबाजी से संतुष्ट हैं लेकिन गेंदबाजी में सुधार करना होगा। रोहित ने कहा, ‘‘हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत की। बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुझे लगा कि हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। मैं ज्यादा आलोचना नहीं करना चाहता क्योंकि परिस्थितियां आसान नहीं थीं। खासकर ओस गिरने के बाद।’’

उन्होंने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका के खिलाफ रन आउट की अपील वापस लेने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मुझे नहीं पता था कि (मोहम्मद) शमी ने ऐसा किया, वह 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहा था। उसने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह शानदार थी, हम उसे इस तरह आउट नहीं कर सकते।’’

शमी ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद के बाद गेंदबाजी छोर पर गेंद फेंकने से पहले आगे निकलने पर शनाका को रन आउट कर दिया था लेकिन रोहित ने अपील वापस ले ली थी। जिसके बाद शनाका ने अपना शतक पूरा किया और 108 रनों की पारी खेली। हालांकि वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article