क्रिकेट

Bhuvneshwar Kumar: राजस्थान के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Bhuvneshwar Kumar: राजस्थान के खिलाफ मैच में आरसीबी के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में भुवी 4 ओवर की गेंदबाजी की और 1 विकेट चटकाया, लेकिन यह मुकाबला उनके लिए यादगार बन गया। भुवी गेंद से भले ही धमाल नहीं कर पाए हो लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Image

भुवनेश्वर कुमार (साभार-IPL)

RR vs RCB Highlights: जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में भुवनेश्वर कुमार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उतरते साथ एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल में सबसे सफल तेज गेंदबाज भुवी के लिए यह 300वां टी20 मुकाबला है और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। इस लिस्ट में पेस बॉलिंग ऑल राउंडर भी शामिल है। आईपीएल 2025 में भुवी आरसीबी के लिए खेल रहे हैं जिसे मेगा ऑक्शन में 10.75 करोड़ में खरीदा गया।

पहले भारतीय गेंदबाज बने भुवी

300 टी20 मैच खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार पहले भारतीय पेसर बन गए हैं। भुवी अब तक इस सीजन उतने प्रभावी नहीं रहे हैं। 6 मैच में उन्होंने अब तक 6 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने साल 2009 चैंपियंस लीग में आरसीबी के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था। इतना ही नहीं साल 2011 में उन्होंने पुणे वॉरियर्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया। 2013 तक आरसीबी के लिए खेलने वाले भुवी 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए। भुवनेश्वर साल 2024 तक इस टीम के साथ बने रहे।

सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले तेज गेंदबाज (Most Matches By Indian Pacer)

भारतीय तेज गेंदबाज मैच खेले
भुवनेश्वर कुमार 300
हार्दिक पंड्या 291
जसप्रीत बुमराह 234
हर्षल पटेल 204
संदीप शर्मा 201

3 साल पहले खेला था आखिरी टी20 इंटरनेशनल

भुवनेश्वर कुमार पिछले 3 साल से टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2022 में खेला था। 87 मैच में उन्होंने भारत के लिए 90 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ की थी। पहले ही मैच में उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे। मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीता। आरसीबी के सामने 174 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने विराट की नाबाद 62 रन की पारी के दम पर 1 हासिल कर लिया।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article