क्रिकेट

IND vs PAK T20 WC: भुवनेश्वर कुमार ने सिर्फ 1 विकेट लिया, लेकिन तोड़ दिया खास रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 05:16 PM IST

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: टी20 विश्व कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में बेशक भुवनेश्वर कुमार ने अद्भुत प्रदर्शन करके नहीं दिखाया लेकिन एक विकेट लेकर उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम जरूर कर लिया है। उन्होंने युजवेंद्र चहल का टी20 रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Image

IND vs PAK T20 WC: भुवनेश्वर कुमार ने सिर्फ 1 विकेट लिया, लेकिन तोड़ दिया खास रिकॉर्ड

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद जब भारतीय खिलाड़ी गेंदबाजी करने उतरे तो वहां सबसे सफल गेंदबाज हार्दिक पांड्या रहे। इसी बीच भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट लिया लेकिन सिर्फ एक विकेट से बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

भुवनेश्वर कुमार ने सिर्फ पुछल्ले बल्लेबाज शाहीन अफरीदी का विकेट लिया लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया।

भारत केे लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. भुवनेश्वर कुमार - 80 मैच, 86 विकेट

2. युजवेंद्र चहल - 69 मैच, 85 विकेट

3. जसप्रीत बुमराह - 60 मैच, 70 विकेट

4. रविचंद्रन अश्विन - 60 मैच, 66 विकेट

5. हार्दिक पांड्या - 74 मैच, 57 विकेट

इन पांच सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाजों में से तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो रविवार को टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच का हिस्सा थे। ये खिलाड़ी हैं भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन और हार्दिक पांड्या।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article