सिडनी: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नई गेंद के साथ हमेशा से धमाल मचाते रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने टी20 विश्व कप में सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह को बोल्ड करके टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। इसके साथ ही वो अंतरराष्ट्रीय टी20 में साझा रूप से पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए। उन्होंने मैच में कुल 2 विकेट अपने नाम किए।
क्रिकेट
IND vs NED: पॉवरप्ले में जारी है भुवी का धमाल, नीदरलैंड के खिलाफ की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
- Agency by: Agency
- Updated Oct 27, 2022, 04:10 PM IST
