क्रिकेट

IPL 2025: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया क्यों नहीं लिया आईपीएल नीलामी में भाग

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने जा रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले बताया है कि उन्होंने आईपीएल 2025 के लिए जेद्दा में आयोजित मेगा ऑक्शन से बाहर रहने का फैसला क्यों किया?

Image

बेन स्टोक्स

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • बेन स्टोक्स ने तोड़ी आईपीएल नीलामी पर चुप्पी
  • टेस्ट करियर को देना चाहते हैं वरीयता
  • इसलिए नहीं लिया था नीलामी में भाग

क्राइस्टचर्च: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लंबा खींचने और एशेज जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की हाल में संपन्न मेगा नीलामी से बाहर होने का फैसला किया।

मिनी ऑक्शन में भी अब नहीं ले पाएंगे भाग

स्टोक्स भविष्य में आईपीएल की मिनी नीलामी में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि इस लीग के नए नियमों के अनुसार जिस खिलाड़ी ने खुद का मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण नहीं किया हो वह खिलाड़ी मिनी नीलामी में भी भाग नहीं ले सकता है। हाल में सऊदी अरब के जेद्दा में हुई नीलामी में इंग्लैंड के कुल 52 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी।

टेस्ट करियर को लंबा करने के लिए किया फैसला

स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर बीबीसी से कहा,'यह बात किसी से छुपी नहीं है कि मैं अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हूं। यह इस पर विचार करने का समय है कि मैंने क्या हासिल किया और मुझे ऐसा क्या करना चाहिए ताकि मैं अपने करियर को यथासंभव लंबे समय तक लम्बा खींच सकूं। मेरे अंदर अभी बहुत क्रिकेट बची है। मैं जब तक संभव हो इंग्लैंड की तरफ से खेलना चाहता हूं।' स्टोक्स अतीत में चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से आईपीएल में खेल चुके हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article