क्रिकेट

IND vs AUS: दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेगा 30 साल का ऑलराउंडर, धाकड़ प्लेयर है चोटिल

भारत के खिलाफ एडिलेड में खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम से 30 साल का युवा ऑलराउंडर जुड़ने जा रहा है। जानिए क्या है वजह?

Image

ब्यू वेबस्टर

KEY HIGHLIGHTS
  • मिचेल मार्श के दूसरे टेस्ट में खेलने पर है संशय
  • 30 वर्षीय ऑलराउंडर जुड़ेगा कंगारू टीम से
  • तस्मानिया के खिलाड़ी को पहली बार मिली है टेस्ट टीम में जगह

एडिलेड: अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए चोटिल मिचेल मार्श के कवर के रूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया जा सकता है। फॉक्स क्रिकेट के अनुसार वेबस्टर को छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है।

दूसरे टेस्ट से पहले होगा मार्श की फिटनेस पर फैसला

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पहले टेस्ट मैच में भारत से 295 रन की हार के बाद कहा था,'वह (मार्श)ब्रिटेन के दौरे के बाद ही कुछ परेशानियों से जूझ रहा है। इस मैच में भी वह थोड़ा परेशान था। उसके पास पूरी तरह से फिट होने के लिए 10 दिन का समय है। हम उनकी फिटनेस का आकलन करने के बाद ही कोई फैसला करेंगे।'

कौन हैं ब्यू वेबस्टर?

यदि मार्श दूसरे टेस्ट के लिए समय पर ठीक नहीं होते हैं, तो वेबस्टर को पदार्पण का मौका दिया जा सकता है। तस्मानिया के रहने वाले 30 वर्षीय ऑलराउंडर वेबस्टर ने पिछले दो वर्षों में शेफील्ड शील्ड में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पांच शतक और नौ अर्द्धशतक की मदद से 1788 रन बनाए हैं। वह भी मार्श की तरह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।

शेफील्ड शील्ड में तस्मानिया के लिए मचा रहे हैं धमाल

उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में तस्मानिया की तरफ से न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ शेफील्ड शील्ड मैच में शानदार प्रदर्शन किया तथा पांच विकेट लेने के अलावा 61 और 49 रन की दो उपयोगी पारियां खेली। पहले टेस्ट मैच में बड़ी हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में बड़े बदलाव करने की संभावना नहीं है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article