क्रिकेट

BCCI T10 League: IPL जैसी नई लीग शुरू करने की तैयारी में बीसीसीआई, जानें फॉर्मेट से लेकर तारीख तक हर जानकारी

IPL T10 League date venue: इंडियन प्रीमियर लीग की तरह ही एक और नए टूर्नामेंट को शुरू करने की बीसीसीआई ने शानदार तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका आयोजन 10 ओवर फॉर्मेंट में होगा।

Image

आईपीएल टी 10 लीग (फोटो- IPL Twitter)

IPL T10 League date venue: इंडियन प्रीमियर लीग की अपार सफलता के बाद बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल ऑफ इंडिया (bcci) एक नई लीग शुरू करने की तैयारियों में जुट गया है। ये लीग आईपीएल से अगल होने वाली है और इन दोनों में सबसे बड़ा अंतर फॉर्मेंट का रहने वाला है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक इस लीग का आयोजन 10 ओवर फॉर्मेंट में किया जाएगा जो कि दुनियाभर में धीरे-धीरे फेमस हो रहा है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह इस लीग को लेकर एक बड़ा प्लान तैयार कर रहे हैं। बीसीसीआई सेक्रेटरी ने स्टेकहोल्डर्स से भी इसे लेकर बातचीत शुरू कर दी है। उम्मीद ये जताई जा रही है कि इसके शुरुआत अगले साल से ही हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अगले साल आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप के बाद में सितंबर-अक्टूबर में शुरू हो सकता है।

सीनियर खिलाड़ियों के लिए नहीं होगी लीग

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लीग को शुरू करके बीसीसीआई आईपीएल के लिए प्रतिस्पर्धा नहीं खड़ी करना चाहता है इसीलिए इस लीग में सीनियर खिलाड़ियों की एंट्री की उम्मीद कम है। ये टियर-2 की कांपिटिशन होने वाली है और इसमें उम्र सीमा भी रखी जा सकती है। जिससे केवल युवा प्लेयर्स ही इसमें आकर अपना जौहर बिखेर पाएं।

आईपीएल की टीमों के पास विशेष अधिकार

इस लीग की शुरुआत में आईपीएल की मौजूदा टीमें बाधा डाल सकती हैं। दरअसल आईपीएल फ्रेंचाइज के पास ये अधिकार है कि वे बीसीसीआई द्वारा पेश किए गए किसी भी बिजनेस मॉडल जो कि आईपीएल के लिए प्रतिस्पर्धा खड़ी करता हो उसमें भाग लेने से इंकार कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बीसीसीआई को उनके निर्णय का सम्मान करना पड़ेगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article