क्रिकेट

BCCI New Secretary: बीसीसीआई सचिव बनेंगे सैकिया, इन्होंने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा

BCCI New Secretary: बीसीसीआई को जल्द ही नया सचिव मिलने वाला है। जय शाह आईसीसी का चेयरमैन बन गए हैं। शाह के पद छोड़ने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बोनी ने देवजीत सैकिया को अंतरिम सचिव के रूप में नामित किया था। अब उन्होंने इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

Image

बीसीसीआई लोगो। (फोटो- BCCI X)

Photo : Twitter

BCCI New Secretary: देवजीत सैकिया ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया जबकि प्रभतेज भाटिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। ये दोनों अधिकारी अपनी भूमिकाओं में नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार हैं। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के भाटिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है क्योंकि आशीष शेलार के जाने से यह पद खाली हो गया था। शेलार ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

दूसरी ओर सैकिया एक दिसंबर को जय शाह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का चेयरमैन बनने के बाद से बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। शाह के पद छोड़ने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बोनी ने सैकिया को अंतरिम सचिव के रूप में नामित किया था।

बोर्ड की वेबसाइट पर चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन आवेदन शनिवार शाम चार बजे तक दाखिल किए जा सकते थे और सिर्फ सैकिया और भाटिया ने ही अपना नामांकन दाखिल किया है।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article