क्रिकेट

खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेन से सुरक्षित घर पहुंचाएगी बीसीसीआई, ब्लैकआउट के कारण रद्द हो गया था पंजाब और दिल्ली का मैच

धर्मशाला में पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा मुकाबला सुरक्षा कारणों के कारण रद्द हो गया। अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसको लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने खिलाड़ियों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतजाम करेगी।

Image

दिल्ली और पंजाब किंग्स (साभार-X)

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाला मुकाबला खराब रोशनी के कारण रद्द हो गया। पंजाब किंग्स का स्कोर जब 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन था, तभी खराब रोशनी के कारण मैच रोक देना पड़ा। रिपोर्ट्स के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है कि ब्लैकआउट होने के कारण स्टेडियम की लाईट्स चली गई जिसके बाद मुकाबला रद्द कर दिया गया।

इसके बाद जल्द ही धर्मशाला के मैदान को खाली भी करा लिया गया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘दर्शकों में कोई घबराहट नहीं थी। उन्हें (दर्शकों और खिलाड़ियों को) बहुत सावधानी से और सुरक्षित रूप से स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को धर्मशाला से बाहर निकालने के लिए एक विशेष ट्रेन का इंतजाम करेगी। इस पूरे घटनाक्रम पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की भी प्रतिक्रिया आ गई है।

राजीव शुक्ला ने कहा ''हम सभी को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए धर्मशाला के नजदीक से एक विशेष ट्रेन का प्रबंध कर रहे हैं। फिलहाल मैच रद्द कर दिया गया है और स्टेडियम को खाली करा लिया गया है। हम कल की स्थिति के आधार पर टूर्नामेंट के भविष्य पर फैसला लेंगे। फिलहाल खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। स्थिति के कारण आज रात मैच जारी नहीं रखा जा सकता था। यह सुरक्षित नहीं था।' फिलहाल दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने होटल पहुँच गए हैं और अब वह बीसीसीआई के आगे के दिशानिर्देंशों के बाद कुछ करेंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article