मुंबई: साल 2026 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलने के लिए भारत दौरा करेगी। इस दौरान तीन वनडे और पांच वनडे मैच खेले जाएंगे। 11 से 18 जनवरी तक वनडे सीरीज के मैच खेले जाएंगे, वहीं 21 जनवरी से 31 जनवरी तक टी20 सीरीज का आयोजन होगा। आइए जानते हैं कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?
वनडे सीरीज का ऐसा है कार्यक्रम
तीन मैच वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी को बडौदा में होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में और तीसरा मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के मुकाबले दोपहर 1:30 PM से खेले जाएंगे।
नागपुर में होगा वनडे सीरीज का आगाज
पांच मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेले जाएगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर, तीसरा मुकाबला 25 जनवरी को गुवाहाटी, 28 जनवरी को सीरीज का चौथा मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज के सभी मैच शाम सात बजे से खेले जाएंगे।
फरवरी-मार्च में खेला जाएगा भारत की मेजबानी में टी20 विश्व कप
साल 2026 में भारत की मेजबानी में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इस लिहाज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली सीरीज अहम है। टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन फरवरी-मार्च में होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों की विश्व कप से पहले आखिरी सीरीज हो सकती है। टी20 विश्व कप के कार्यक्रम का फिलहाल ऐलान नहीं हुआ है।
